विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 नवंबर से कोडरमा होकर चलेगी धनबाद- रक्सौल स्पेशल ट्रेन, छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:02 PM (IST)

रेलवे ने छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए धनबाद और रक्सौल के बीच विशेष ट्रेन चलाने ...और पढ़ें

छठ पर यात्रियों को राहत, धनबाद रक्सौल स्पेशल ट्रेन कोडरमा होकर चलेगी।

छठ पर यात्रियों को राहत, धनबाद रक्सौल स्पेशल ट्रेन कोडरमा होकर चलेगी।

HighLights

  1. छठ महापर्व पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन।

  2. धनबाद-रक्सौल के बीच कोडरमा होकर होगा परिचालन।

  3. 11 नवंबर से शुरू होगी यह विशेष ट्रेन सेवा।

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद और रक्सौल के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कोडरमा होकर परिचालित होगी। धनबाद से रक्सौल के लिए ट्रेन 11 और 13 नवंबर को चलेगी, जबकि वापसी में 12 और 14 नवंबर को रक्सौल से धनबाद के लिए रवाना होगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03301 धनबाद-रक्सौल स्पेशल 11 नवंबर को रात 8:45 बजे धनबाद से खुलेगी। गोमो और कोडरमा होते हुए रात 2:05 बजे पटना पहुंचेगी। इसके बाद बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी होते हुए दोपहर एक बजे रक्सौल पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03302 रक्सौल-धनबाद स्पेशल 12 नवंबर को दोपहर तीन बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद, पटना, बख्तियारपुर, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी, बैरगनिया और घोड़ासहन सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के कोच लगाए गए हैं और टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस ट्रेन के परिचालन से छठ पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- नए वोट बैंक की तलाश में प्रोफेशनल कांग्रेस, युवाओं और जेन-जी को पार्टी से जोड़ने के लिए झारखंड में काॅन्क्लेव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।