Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा के झुमरीतिलैया में बदलने वाली है तस्वीर! हेल्थ सेंटर, मल्टीप्लेक्स, पार्किंग समेत कई प्रस्ताव पारित

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:15 AM (IST)

    झुमरीतिलैया नगर परिषद की बैठक में शहर के विकास, स्वास्थ्य, स्वच्छता और यातायात से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इसमें दो अर्बन हेल्थ ...और पढ़ें

    बोर्ड बैठक में यातायात और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति। जागरण

    बोर्ड बैठक में यातायात और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति। जागरण

    HighLights

    1. सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल का होगा निर्माण।

    2. शहर के सौंदर्यीकरण व सफाई पर रहेगा जोर।

    संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। नगर परिषद सभागार में बुधवार को अध्यक्ष रमेश हर्षधर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन सिटी मैनेजर रणधीर कुमार वर्मा ने किया। इसमें शहर के विकास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

    बैठक में झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में दो अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) के निर्माण के लिए स्थल चयन कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।

    साथ ही एक सार्वजनिक शौचालय और दो यूरिनल निर्माण के लिए भी स्थान चयनित कर विभाग से राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी।

    अर्बन चैलेंज फंड के तहत मल्टीप्लेक्स, आडिटोरियम, विवाह भवन और मल्टी स्टोरी पार्किंग जैसी राजस्व सृजन करने वाली परियोजनाओं का चयन किया गया। चांडक कांप्लेक्स और काली मंदिर के सामने टोटो व आटो स्टैंड की बंदोबस्ती को भी स्वीकृति दी गई।

    बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत विकास योजनाओं का प्रस्ताव भेजने तथा राज्य सरकार से लंबित करीब 24 करोड़ रुपये की राशि जारी कराने के लिए पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर धंसे पेवर ब्लाक की मरम्मत, झंडा चौक, वीर कुंवर सिंह पार्क, सुभाष चौक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण को भी मंजूरी मिली।

    स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, स्वीपिंग मशीन, डी-वाटरिंग मशीन समेत आधुनिक उपकरण खरीदने का निर्णय लिया गया। स्टेशन रोड पर सड़क के बीच स्थित बिजली पोल व ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए विद्युत विभाग के प्राक्कलन को भी स्वीकृति दी गई।

    खबरें और भी

    रमेश हर्षधर ने कहा कि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता ने बताया कि स्वीकृत प्रस्तावों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई शुरू की जाएगी।