कोडरमा: झुमरीतिलैया में PNG का तेजी से विस्तार, 40 किमी तक बिछाई जा चुकी पाइपलाइन
झुमरीतिलैया में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे अब तक करीब 800 घरों में गैस आपूर्ति शुरू हो गई है। ...और पढ़ें
-1781266877768_m.webp)
HighLights
800 घरों में पीएनजी आपूर्ति शुरू, कार्य तेज।
रेलवे बाधा हटी, जुलाई से अन्य क्षेत्रों में काम।
मार्च 2027 तक परियोजना पूरी, सिलेंडर से मिलेगी राहत।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक करीब 800 घरों में गैस आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शहर में कुल 132 किलोमीटर गैस पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमे 110 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य इसी माह रखा गया है। वहीं करीब 40 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है।
पिछले दो वर्षों से रेलवे लाइन के कारण पाइपलाइन बिछाने की योजना प्रभावित थी, इस समस्या का हल निकाल लिया गया है। रेलवे लाइन के नीचे से पाइपलाइन विस्तार के बाद जुलाई से शहर के झंडा चौक, अड्डी बंगला, पूर्णिमा टाकिज, डाक्टर गली सहित अन्य वार्डों और मोहल्लों में कार्य शुरू किया जाएगा।
करीब 50 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद झुमरीतिलैया के लोगों को रसोई गैस सिलेंडर की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्तमान में नवादा बस्ती, चित्रगुप्त नगर, आश्रम रोड, सीडी कालोनी, महात्मा गांधी रोड और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पीएनजी सुविधा पहुंच चुकी है। शहर के होटल रामेश्वरम, ग्रैंड सूर्या, स्वीट संगम व पाजी सहित कई प्रतिष्ठानों में भी पीएनजी कनेक्शन शुरू हो चुका है। कनेक्शन के लिए लोग 06534314388 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा एलपीजी सिलेंडर की तुलना में अधिक सुरक्षित और किफायती बताई जा रही है।
दो चरणों में बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन
शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में रेलवे फाटक के एक तरफ पाइपलाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब दूसरे चरण में शहर के अन्य क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार का कार्य शुरू होगा। इस कार्य में 12 इंच मोटे स्टील पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा है।
खबरें और भी
परियोजना के तहत डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटरी स्टेशन (डीआरएस) के माध्यम से गैस आपूर्ति को नियंत्रित किया जाएगा। घरों तक मीडियम डेनसिटी पॉली एथिलीन पाइप से कनेक्शन दिया जाएगा। शहर के सभी 28 वार्डों में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वे में गलियों की चौड़ाई, पाइपलाइन बिछाने की स्थिति और संभावित उपभोक्ताओं का आकलन किया गया है।