Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में रेल सुरक्षा को बढ़ावा: दुर्घटनाएं रोकने के लिए अंडरपास का निर्माण, 160 किमी/घंटा ट्रेन दौड़ाने की तैयारी

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 06:08 PM (IST)

    गया-कोडरमा-धनबाद रेल खंड पर संवेदनशील स्थानों पर अंडरपास और छोटी पुलियों का निर्माण तेजी से हो रहा है। इसका उद्देश्य रेल पटरी पार करने से होने वाली दु ...और पढ़ें

    गया-कोडरमा-धनबाद रेल खंड पर बनेंगे नए अंडरपास व पुलिया। (AI Generated Image)

     गया-कोडरमा-धनबाद रेल खंड पर बनेंगे नए अंडरपास व पुलिया। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। गया-कोडरमा-धनबाद रेल खंड पर मिशन मोड में विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अंडरपास और छोटी पुलियों के निर्माण की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य रेल पटरी के अनधिकृत पार करने की घटनाओं को रोकना और हादसों में कमी लाना है।

    रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस सेक्शन में कई ऐसे स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं, जहां ग्रामीण वर्षों से रेल पटरी पार कर गांव या खेतों तक पहुंचते रहे हैं। टनकुप्पा स्टेशन, वंशीनाला स्टेशन तथा पहाड़पुर-गुरपा के बीच डुमरीचट्टी जैसे इलाकों में रेल क्रॉसिंग नहीं होने के कारण कई हादसे हो चुके हैं।

    इन घटनाओं को देखते हुए सुरक्षित विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाया गया है। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है, जो रेल खंड का सर्वेक्षण कर आवश्यक स्थानों की पहचान कर रही है।

    सर्वे के दौरान स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि वास्तविक जरूरत के अनुसार निर्माण कार्य किया जा सके। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद योजना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

    इंजीनियरिंग विभाग तकनीकी मानकों के अनुरूप डिजाइन तैयार कर रहा है और जहां भूमि अनुकूल है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करने की तैयारी है।

    अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास और पुलियों के निर्माण से लोगों को सुरक्षित मार्ग मिलेगा और रेल परिचालन भी अधिक व्यवस्थित होगा। इससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। बता दें कि रेलवे नई दिल्ली कोलकाता रूट पर 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों के संचालन की तैयारी में भी जुटा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौलेश्वरी मंदिर के चढ़ावे को पुजारियों ने आपस में बांट लिया, CCTV से खुला पोल; 9 पर एक्शन

    यह भी पढ़ें- Jharkhand CM पशुधन योजना पर सवाल: बिना मवेशी दिए निकाले 60 हजार रुपये, जांच शुरू होते ही भैंस-बछड़ा लौटाया