विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर, नेपाल के 12 वर्षीय बच्चे की मौत; 50 घायल

Published: Fri, 14 Aug 2026 08:10 AM (IST)

सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो ...और पढ़ें

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस और घायल। फोटो जागरण

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस और घायल। फोटो जागरण

HighLights

  1. सतगावां में श्रद्धालुओं की बस-ट्रक की भीषण टक्कर।

  2. नेपाल के 12 वर्षीय बच्चे शिवम कुमार की मौत।

  3. करीब 50 यात्री घायल, 10 कोडरमा रेफर।

संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा)। सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के समीप शुक्रवार तड़के करीब चार बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बासुकीनाथ धाम से दर्शन कर राजगीर जा रही श्रद्धालुओं से भरी 'सफारी ट्रैवल्स' बस की अनियंत्रित ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 वर्षीय एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से 50 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बासुकीनाथ से राजगीर जा रहे थे श्रद्धालु

मृतक बच्चे की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के निवासी राजेश यादव के 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। बस में सवार सभी श्रद्धालु नेपाल के रौतहट जिले से 'बोल बम' यात्रा पर निकले थे। देवघर और बासुकीनाथ में जलाभिषेक करने के बाद सभी राजगीर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी पोखरडीहा मोड़ के पास यह हादसा हो गया।

घटना में घायल एवं चोटिल कांवरियों के नाम

राम कैलाश साह(50 वर्ष)
कलवा साह (45 वर्ष)
रिंकू देवी (37 वर्ष)
रामदेव साह (63 वर्ष)
सिनार पोथी (55 वर्ष)
उपेंद्र प्रसाद चौधरी (45 वर्ष)
चंद्र खां यादव (14 वर्ष)
सुमित्रा राय (52 वर्ष)
नूर मोहम्मद (52 वर्ष, बस का कंडक्टर)
अमीरखन राय यादव (65 वर्ष)
बिंदा ठाकुर (65 वर्ष)
जी नंद लाल ठाकुर (65 वर्ष)
रायबहादुर राम (65 वर्ष)
लाल बहादुर (50 वर्ष)
सचिव साह (6)
रेखा माहतो नुनिया (46 वर्ष)
सुनीता देवी (32 वर्ष)
अभिराज कुमार (5 वर्ष)
सिताबी राम (75 वर्ष)
मंतुर देवी (55 वर्ष)
सागर एहाट (13 वर्ष)
आत्मा राम साह (24 वर्ष)
वीरेंद्र साह (44 वर्ष)
गिरजा देवी (55 वर्ष)
रामप्रसाद साह (55 वर्ष)
संजू देवी यादव (27 वर्ष)
निधि यादव (5 वर्ष)
सुरती यादव (65 वर्ष)
अमिरक राय यादव (65 वर्ष)
सुनैना देवी (60 वर्ष)
महवा देवी (62 वर्ष)
सरस्वती देवी (65 वर्ष)
पनीलाल पंडित (60 वर्ष)
मौजी लाल यादव ( 58 वर्ष)
शिवम कुमार (10 वर्ष)
गीता देवी (50 वर्ष)
विकास यादव (30 वर्ष)
सुंदर बाला (60 वर्ष)
डोली मंडल (73 वर्ष)
शक्ति कुमार (30 वर्ष)
नवल किशोर (60 वर्ष)
रजिया देवी (60 वर्ष)
जयमाला यादव (73 वर्ष)

10 गंभीर घायल कोडरमा रेफर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सतगावां पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया, जहां से वीरेंद्र कुमार शाह , विकास यादव, सुंदर वाला ,डोला मंडल, शक्ति कुमार, नवल किशोर, रजिया देवी, जयमाला यादव को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर रेफर किया गया है। इनमें से दो और लोगों की मौत की सूचना आ रही है।

यह भी पढ़ें- बारिश में धरने पर बैठे छात्रों की सेहत पर सरकार की नजर, रिम्स-सदर अस्पताल में 10-10 बेड का बैकअप वार्ड तैयार