विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Koderma News: कोडरमा में मूर्ति स्थापित करने को लेकर बवाल, आपस में भिड़े दो गुट; कई पुलिस कर्मी हुए घायल

Published: Thu, 13 Feb 2025 09:13 AM (IST)

डोमचांच थानाक्षेत्र के रुपनडीह में संत रविदास जयंती के अवसर पर मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जमा भीड़ और पत्थर फेंकता युवक
घटनास्थल पर जमा भीड़ और पत्थर फेंकता युवक

HighLights

  1. कोडरमा में मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद
  2. डोमचांच थाना पुलिस को भी भीड़ ने बनाया निशाना
  3. थाना प्रभारी हुए चोटिल, इंस्पेक्टर का बैच फाड़ा

संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा)। डोमचांच थानाक्षेत्र के रुपनडीह में संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा स्थापित करने और मां दुर्गा मंदिर निर्माण को लेकर लगे पोस्टर को हटाने के मुद्दे पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

मारपीट बाद में पत्थरबाजी में तब्दील हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जब वहां डोमचांच थाने की पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस को भी निशना बनाया।

पुलिस पर किया हमला

इस घटना में डोमचांच थाना प्रभारी ओमप्रकाश के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी और आम लोग भी घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने डोमचांच इंस्पेक्टर बिनोद कुमार की पुलिस वर्दी पर लगे बैच को उखाड़कर फेंक दिया। घटना में इंस्पेक्टर बिनोद कुमार के हाथ पर भी लाठी से वार किया गया।

घटना में घायल थाना प्रभारी ओम प्रकाश।

प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद

दरअसल, रुपनडीह में महज 60 फीट के फासले पर संत रविदास मंदिर और मां दुर्गा मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को रविदास जयंती के अवसर पर उक्त मंदिर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए लोग पहुंचे थे।

प्रतिमा स्थापित करने से पहले एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा लगाए श्रीराम मंदिर उद्घाटन का पोस्टर हटाने लगे।

पत्थरबाजी में कई लोग घायल

लोगों का कहना था इस पोस्टर के कारण रविदास मंदिर का पूरा हिस्सा ढंक जा रहा है। यहीं से विवाद बढ़ गया। देखते-देखते सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जमा हो गए।

पहले तीखी बहस के बाद मारपीट की नौबत आ गई और धीरे-धीरे यह मारपीट पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। पत्थरबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

छावनी में तब्दील हुआ इलाका

इधर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए रूपनडीह में विवादित स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

बढ़ते हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है। फिलहाल, तनाव की स्थिति को देखते हुए एसडीओ रिया सिंह और एसडीपीओ अनिल कुमार और अन्य अधिकारी घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ तनाव को कम करने और विवाद को सुलझाने के मद्देनजर एसडीओ की अगुवाई में दोनों पक्ष से 5-5 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता की जा रही है।

दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद बीच का रास्ता निकाला जाएगा और शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी। किसी के भी द्वारा शांति व्यवस्था में व्यवधान किया जाएगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिया सिंह, एसडीओ

मंगलवार को निकाली गई आक्रोश रैली

उल्लेखनीय होगा कि इससे पहले पोस्टर हटाने के मुद्दे को लेकर मंगलवार को संत शिरोमणि रविदास समारोह समिति रुपनडीह के बैनर तले दलित समाज के लोगों ने कोडरमा बाजार से एसडीओ कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली थी। साथ ही जिले के उच्चाधिकारियों को आवेदन देकर मामले में हस्तक्षेप करने व कार्रवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़ें

Jharkhand: चतरा में रेंजर ने जंगल की 2 एकड़ जमीन पत्नी के नाम कराई, मुख्य सचिव के पास पहुंची शिकायत

गर्लफ्रेंड के साथ कुंभ नहाने गया था युवक, वापस अकेला ही लौटा; बताई ऐसी हकीकत… सुनकर दंग रह गए घरवाले!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।