Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में कारोबारी के गार्ड की पत्नी की मौत का रहस्य गहराया, पति के बदलते बयानों से बढ़ा सस्पेंस

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 10:50 AM (IST)

    कोडरमा में पत्थर व्यवसायी के सुरक्षाकर्मी सुनील गजमाई की पत्नी रेशमा की संदिग्ध मौत का मामला गहरा गया है। पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पत्थर व्यवसायी के सुरक्षाकर्मी की पत्नी की संदिग्ध मौत।

    2. पति सुनील गजमाई पुलिस हिरासत में, बयान बदल रहा।

    3. मृतका के सिर पर गहरी चोट, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज।

    संवाद सहयोगी, कोडरमा। जिले के चर्चित पत्थर व्यवसायी महावीर यादव के निजी सुरक्षा गार्ड सुनील गजमाई की पत्नी रेशमा गजमाई की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है।

    पुलिस ने आरोपी सुनील गजमाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रेशमा की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस के अनुसार मृतका के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

    Koderma News

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान सुनील गजमाई बार-बार अपना बयान बदल रहा है। पहले उसने पत्नी की मौत को हादसा बताया, जबकि बाद में उसके बयान में कई विरोधाभास सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

    इधर, रविवार को रेशमा गजमाई के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। यदि रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो जांच की दिशा और तेज होगी।

    यह भी पढ़ें- चतरा में 60 घंटे बाद खत्म हुआ धरना: प्रशासन-प्रदर्शनकारियों के बीच बनी सहमति, CRPF जवान की मौत पर फूटा था गुस्सा

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपियों की तलाश में छापामारी

    खबरें और भी