कोडरमा घाटी में सड़क हादसा: कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक कंटेनर से टकराया, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
कोडरमा घाटी में नौवांमाइल के पास कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कोल्ड ड्रिंक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें
-1784707770576_m.webp)
HighLights
कोडरमा घाटी में कोल्ड ड्रिंक ट्रक-कंटेनर की भीषण टक्कर।
कोल्ड ड्रिंक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
दुर्घटना से यातायात बाधित, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल।
संवाद सहयोगी, कोडरमा। रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी एक बार फिर सड़क दुर्घटना का गवाह बनी। बुधवार को कोडरमा थाना क्षेत्र के नौवांमाइल के समीप खतरनाक मोड़ पर कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक और कंटेनर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, जबकि कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक रांची से कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहा था।
वहीं, बिहार की ओर से आ रहा कंटेनर ट्रक कोडरमा की दिशा में बढ़ रहा था। नौवांमाइल के तीखे मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पेट्रोलिंग पुलिस की मदद से घायल चालक को काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकालकर सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा गया।

दुर्घटना के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बिखर गईं, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया।
खबरें और भी
कोडरमा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटी के खतरनाक मोड़ों पर प्रभावी सुरक्षा उपाय और सतत निगरानी नहीं होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।