Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा', कोडरमा के मंच से PM Modi का भ्रष्टाचारियों को साफ संदेश

    Updated: Tue, 14 May 2024 06:05 PM (IST)

    PM Modi In Jharkhand लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के कोडरमा पहुंचे। कोडरमा संसदीय क्षेत्र के पेशम गांव में रैली को स ...और पढ़ें

    'चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा', PM Modi का भ्रष्टाचारियों को साफ संदेश (फोटो- एक्स हैंडल)
    'चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा', PM Modi का भ्रष्टाचारियों को साफ संदेश (फोटो- एक्स हैंडल)

    HighLights

    1. 'कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंका'
    2. भाजपा की सरकार ने देश में नक्सली हिंसा पर लगाम लगाई- प्रधानमंत्री

    डिजिटल डेस्क, रांची। PM Modi In Jharkhand लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के कोडरमा पहुंचे। कोडरमा संसदीय क्षेत्र के पेशम गांव में रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस, झामुमो पर जमकर निशाना साधा।

    पीएम मोदी ने कहा कि जब देश में एक मजबूत सरकार होती है तो वो सबसे पहले देश का हित देखती है, देश के लोगों का हित देखती है, लेकिन जब देश में कांग्रेस जैसी कमजोर सरकार होती है तो वो देश को भी कमजोर कर देती है। ऐसी कमजोर सरकार कभी भी देशवासियों का भला नहीं कर सकती।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंका। इस आग में वामपंथियों ने भी अपनी रोटियां से कीं। ये भाजपा की सरकार है, जिसने देश में नक्सली हिंसा पर लगाम लगाई।

    भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री मोदी का हमला 

    उन्होंने आगे कहा कि मैंने लाल किले से कहा था, मैं भारत को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन खपा दूंगा। JMM-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी-गठबंधन, इन सारी बुराइयों का सबसे बड़ा मॉडल है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा। मैं उनकी नींद भी उड़ा दूंगा और उनके खजाने भी खाली कर दूंगा। ये पैसे आपके हैं, इन पैसों के मालिक आप हैं। कोई चोरी-लूट नहीं कर सकता है। मोदी इन पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है, इसलिए ये मोदी को गोली मारने की बात करते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    CBSE 12th Result: रांची के हेमंत ने सीबीएसई में मचाया धमाल, दिव्यांग छात्र ने कर दिया कुछ ऐसा; होने लगी चर्चा

    'काम के नाम पर किया लूट-भ्रष्टाचार...', सीता सोरेन ने चंपई सरकार पर साधा निशाना, लोगों से कर दिया ये वादा