यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CBSE 12th Result: रांची के हेमंत ने सीबीएसई में मचाया धमाल, दिव्यांग छात्र ने कर दिया कुछ ऐसा; होने लगी चर्चा
CBSE 12th Result जज्बा है जुनून है और कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति हो तो सफलता मिल ही जाती है। इसे चरितार्थ किया है रांची के हेमंत कुमार ने। हेमंत कुमा ...और पढ़ें

HighLights
- मजबूत इरादों को नहीं तोड़ सकती दिव्यांगता- हेमंत
- हेमंत कुमार की माता गृहिणी और पिता बिजनेसमैन
जागरण संवाददाता, रांची। CBSE 12th Result 2024 रांची में जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के कक्षा 12वीं के छात्र हेमंत कुमार एक दिव्यांग छात्र हैं। जो अपनी आंखों से बहुत कम देख पाते हैं। अपने संघर्ष भरे जीवन में हेमंत कुमार ने 12वीं बोर्ड में अंग्रेजी में 93 मार्क्स, इतिहास में 87 मार्क्स, राजनीति विज्ञान में 91 मार्क्स, इकोनॉमिक्स में 92 मार्क्स, सामाजिक विज्ञान में 94 मार्क्स स्कोर किया है जो किसी भी दिव्यांग के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
हेमंत ने 10वीं तक की पढ़ाई ब्रेल लिपि के माध्यम से की। कक्षा 12वीं में इंक्लूसिव एजुकेशन के तहत शिक्षकों और सहपाठियों के मार्गदर्शन में कक्षा 11वीं और 12वीं की नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होकर पढ़ाई की है। वे स्क्रीन रीडर सॉफ्टवेयर की मदद से लैपटॉप पर सुनकर पढ़ाई करते हैं।
कक्षा में पढ़ाई के दौरान भी वे शिक्षकों के नोट्स को ऑडियो आदि को लैपटॉप में ही डाउनलोड कर लेते थे। यहां तक कि उन्होंने परीक्षा भी लैपटॉप पर ही दी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने हौसलों में कोई कमी नहीं होने दी और अच्छे मार्क्स हासिल किए।
हेमंत कुमार की माता गृहिणी और पिता बिजनेसमैन
हेमंत कुमार की माता गृहिणी और पिता बिजनेसमैन हैं। वे पढ़ाई के प्रति बहुत ही ईमानदार छात्र रहे हैं। हेमंत आगे हायर स्टडीज के लिए पढ़ाई करना चाहते हैं और दिव्यांगजनों के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।प्राचार्य समरजीत जाना ने हेमंत की प्रशंसा की।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि हेमंत ने साबित कर दिया कि सफलता व्यक्ति के इरादों में होती है उनकी शारीरिक बनावट में नहीं। आज की तकनीक भी दिव्यांगता दूर करने में एक कारगर हथियार साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें-