Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तर प्रदेश का 50 हजार का ईनामी गैंगस्टर देवघर में गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए भोले बाबा का लिया था शरण

    Updated: Tue, 14 May 2024 01:53 PM (IST)

    यूपी एसआइटी की टीम को लंबे समय से जिस 50 हजार ईनामी अपराधी की तलाश थी उसे आखिरकार पकड़ लिया गया है। वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के वरदाह थाना क्षेत ...और पढ़ें

    पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश का 50 हजार का इनामी गैंगस्टर
    पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश का 50 हजार का इनामी गैंगस्टर

    HighLights

    1. अपराधी के पास से चार जिंदा गोली किया गया बरामद
    2. देवघर में होटल के कमरे में ठहरा हुआ था आरोपित
    3. गिरफ्तार अभिषेक सिंह यूपी के कई जिलों में गैंगेस्टर एक्ट सहित कई संगीन मामलों का है आरोपित

    जागरण संवाददाता, देवघर। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के वरदाह थाना क्षेत्र के अश्वनिया गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह उर्फ राहुल सिंह को देवघर के एक होटल से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। नगर थाना पुलिस ने उसके पास से चार जिंदा गोली बरामद की है।

    यूपी पुलिस को लंबे समय से थी अपराधी की तलाश

    पकड़े गए अपराधी पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, रंगदारी सहित कई रंगीन मामले उत्तर प्रदेश के आमजगढ़, वाराणसी, जैनपुर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। अभी तक ऐसे 13 मामलों का पता चला है।

    यूपी एसआइटी की टीम उसे लगातार तलाश रही थी। देवघर एसपी को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी यहां के एक होटल में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में रुके हुए हैं।

    इसी सूचना पर एसपी राकेश रंजन ने एसडीपीओ देवघर ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया। एसआइटी की टीम ने आरोपित को यहां के शोभा कॉम्‍प्‍लेक्‍स नामक होटल से पकड़ा है। वह होटल के कमरा नंबर 112 में ठहरा हुआ था।

    पुलिस से बचने के लिए भोले बाबा की शरण में आया आरोपित

    पकड़े गए आरोपित के बारे में एसडीपीओ ऋतिव्य श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यूपी पुलिस से बचने के लिए बाबा भोले की शरण में आया था। वहां यहां के एक होटल में ठहरा हुआ था।

    खबरें और भी

    यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा कर रखी है। उसके खिलाफ यूपी में गैंगेस्टर एक्ट सहित कई रंगीन आरोपों के तहत कई वहां के कई थानों में मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ देवघर नगर थाने में एसआइ ओम प्रकाश सिंह के बयान पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    उत्तर प्रदेश के छात्र संगठन में अपराधी की अच्‍छी पैठ

    पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है। वह सोमवार को देवघर आया था। देवघर पुलिस को उसके बारे में सूचना मिली और शाम होते-होते वह पकड़ा गया।

    अब तक के जांच में पता चला है कि वह रंगदारी लेता था, वह सुपारी शूटर भी था। वहीं उत्तर प्रदेश के छात्र संगठन में उसकी अच्छी पैठ थी। वह अपने ताकत के बल पर वहां के छात्र संघ के परिणाम पर प्रभाव डालता था।

    छात्र संघ के चुनाव को जीतने के लिए वहां के छात्र संघ के नेता उसकी मदद लेते थे। वह अपने इलाके में दहशत का पर्याय बन चुका था। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को अहम माना जा रहा है।

    उसके देवघर आने के मकसद व लोकल लिंक के बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है। छापेमारी दी में एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर थाना प्रभारी राजीव रंजन, एसआइ ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

    ये भी पढ़ें:

    पटना के फूड ब्लाॅगर ने रांची में दी जान, पंखे से लटका मिला शव; यूट्यूब पर इस नाम से चलाता था चैनल

    जमीन खरीदने का बना रहे प्‍लान तो ध्‍यान में रखें यह बात, चूक गए तो होगी कार्रवाई; माना जाएगा कानून का उल्‍लंघन