Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पटना के फूड ब्लाॅगर ने रांची में दी जान, पंखे से लटका मिला शव; यूट्यूब पर इस नाम से चलाता था चैनल

    Updated: Tue, 14 May 2024 10:31 AM (IST)

    पटना के फूड ब्लाॅगर 28 वर्षीय प्रिंस कुमार ने रांची में आत्‍महत्‍या कर ली है। उसका शव यहां किराए के एक मकान में पंखे से लटकते हुए पाया गया। मामला प्रे ...और पढ़ें

    पटना के फूड ब्लागर ने रांची में की आत्महत्या
    पटना के फूड ब्लागर ने रांची में की आत्महत्या

    HighLights

    1. रांची के अनगड़ा के हाहे में अपने मित्र के किराए के मकान में फांसी लगाकर दी जान
    2. उषा मार्टिन विवि की एक युवती के साथ चल रहा था अफेयर

    जागरण संवाददाता, अनगड़ा (रांची)। पटना निवासी फूड ब्लाॅगर 28 वर्षीय प्रिंस कुमार ने सोमवार को रांची के अनगड़ा के हाहे में अपने मित्र के किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर दो बजे की है।

    पंखे से लटका मिला प्रिंस का शव

    प्रिंस फिलहाल रांची में रहकर व भाड़े का वाहन चलाता था। मकान बेड़वारी निवासी मनीराम महतो का था। घटना के समय प्रिंस का मित्र कुछ खाद्य सामग्री खरीदने बाजार गया हुआ था। वापस आने पर प्रिंस को पंखे से लटका पाया।

    प्रिंस पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर का रहने वाला था। सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। मृतक के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला

    पुलिस कई एंगल से सुसाइड के मामले की जांच कर रही है। प्रिंस फूड ब्लागॅर था। यू-टयूब पर प्रिंस फूड ब्लाॅगर के नाम से इसका चैनल चलता था। इधर, सूत्रों ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

    उषा मार्टिन विवि की एक युवती के साथ इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। हमेशा वह अपनी प्रेमिका से मिलने अनगड़ा आता था। दोस्त के यहां रुककर वह प्रेमिका से मिलता था।

    घटना से कुछ समय पूर्व प्रिंस अपनी प्रेमिका से मिलकर भी आया था। उसका दोस्त भी उषा मार्टिन विवि का छात्र है। इधर, अनगड़ा थाना के एसआइ रवि शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें:

    जमीन खरीदने का बना रहे प्‍लान तो ध्‍यान में रखें यह बात, चूक गए तो होगी कार्रवाई; माना जाएगा कानून का उल्‍लंघन

    Dhanbad News : प्रिंस खान गिरोह पर अब होगा एक्शन, तैयारी में पुलिस; गुर्गों की बनी लिस्ट

    खबरें और भी