Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather News: कोडरमा में मौसम ने ली करवट! छाए रहे बादल, चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत; लोगों ने ली चैन की सांस

    Updated: Fri, 31 May 2024 08:58 PM (IST)

    कोडरमा में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। यहां दिनभर ठंडी हवाएं लोगों को राहत पहुंचाती रहीं। बता दें कि पिछले कुछ द ...और पढ़ें

    शाम में आसमान में छाये बादल और हाईवे पर चलते भारी वाहन
    शाम में आसमान में छाये बादल और हाईवे पर चलते भारी वाहन

    HighLights

    1. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
    2. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना जताई है

    संवाद सहयोगी, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। Kodarma Weather कोडरमा में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और लू की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो गया था। वहीं शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादलों ने डेरा डाला। दिनभर ठंडी हवाएं लोगों को राहत पहुंचाती रही।

    शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना जताई है। कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने सुबह से ही राहत महसूस की।

    यहां छाए रहे बादल

    गुरुवार तक सुबह में ही पसीने से शरीर तरबतर हो जा रहा था, वहीं शुक्रवार को सुखद अहसास हुआ। ठंडी हवाएं दिनभर चलती रहीं और सूर्य देवता भी दिन में कम ही नजर आए। लोगों ने इससे राहत की सांस ली और भगवान को धन्यवाद देते नजर आए।

    दोपहर में शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में अन्य दिनों की तुलना में चहल-पहल देखी गई। सड़कों पर भी आवाजाही अधिक रही। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार सुबह से ही मरकच्चो समेत प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में बादल छाए रहे। दिनभर ठंडी हवा चलती रही।

    खबरें और भी

    लोग बाहर घूमते नजर आए

    इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रही। दिन में एक-दो बार कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन बादलों ने फिर से सूरज देवता को अपने आगोश में ले लिया।

    इसके कारण मौसम सुहावना हो गया। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने गर्मी और उमस से राहत भरी सांस ली है। आसमान में दिनभर पूरी तरह से बादल छाए रहने से लोग बाहर घूमते रहे।

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand News : गर्मी में कुत्ते हुए खूंखार, रांची में एक महीने के अंदर 750 लोगों को काटा

    Heat Wave Alert : सरायकेला खरसावां में एक ही दिन में 3 मौतें, इस वजह से पड़ रही है इतनी गर्मी