Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लातेहार की कई महिलाओं के खाते में नहीं आई मंईयां सम्मान योजना की राशि, कारण जानने पहुंच गईं ब्लॉक

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 07:23 PM (IST)

    झारखंड की हेमंत सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) की शुरूआत की है। महिलाओं को इसका लाभ भी मिल रहा है। ह ...और पढ़ें

    कई महिलाओं को नहीं मिली मंईयां सम्मान योजना की राशि। (फोटो जागरण)
    कई महिलाओं को नहीं मिली मंईयां सम्मान योजना की राशि। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. लातेहार की कई महिलाओं के खाते में नहीं आई राशि
    2. सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंची महिलाएं

    संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार)। झारखंड की हेमंत सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने और छोटे-मोटे कार्यों के लिए किसी से निर्भरता हटाने के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत की है।

    महिलाओं को इसका लाभ भी मिल रहा है। रमजान के महीने में और होली के पूर्व कई महिलाओं के खाते में एक साथ 7,500 रुपये आए।

    आखिर कब प्राप्त होगी मंईयां सम्मान योजना की राशि?

    जिन महिलाओं के खाते में राशि आई, वो काफी हर्षित हैं। वहीं, जिन महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची, वो यह जानने को इच्छुक हैं कि आखिर उन्हें मंईयां सम्मान योजना की राशि कब प्राप्त होगी?

    होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद सोमवार को कार्यालय खुला तो बड़ी संख्या में महिला और उनके स्वजन प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और कारण जानने का प्रयास किया।

    पंचायत सचिवालयों को उपलब्ध करा दी गई सूची

    उन्हें बताया गया किसी तरह की गड़बड़ी वाले लाभुकों की सूची कार्यालय परिसर के बाहर लगा दी गई है। यह भी बताया गया कि संबंधित सूची सभी पंचायत सचिवालयों को उपलब्ध करा दी गई है।

    जानकारी लेने प्रखंड मुख्यालय पहुंची महिलाएं और स्वजन। (जागरण)

    जिन महिलाओं के पैसे नहीं आए वह संबंधित जानकारी वहां से प्राप्त कर सकती हैं। इसके बावजूद कई लोग प्रखंड मुख्यालय में यह जानने को आतुर दिखे।

    कुछ महिलाओं का कहना था कि उनके खाते में एक बार, किसी का दो बार तो किसी का कहना था कि अब तक एक बार भी उनके खाते में राशि की प्राप्ति नहीं हुई है, जबकि उन्होंने ऑनलाइन फार्म भरा था।

    महिलाओं ने बताया कि उन्होंने संबंधित आवेदन पंचायत सचिवालय प्रतिनिधि को उपलब्ध कराया था फिर उनका फॉर्म कहां गया? यदि नाम कट गया तो उनके नाम कटने का आधार क्या था ? सरकार की योजना का लाभ उन्हें भी मिलना चाहिए।

    खबरें और भी

    मुख्यालय कार्यकाल अवधि तक महिलाओं का आना-जाना लगा रहा। योजना का लाभ लेने को वो भी आतुर दिखीं।

    बीडीओ ने दी जानकारी

    डीबीटी नहीं होने के कारण कई महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंचने की जानकारी मिली है। संबंधित सूची प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ सभी पंचायत सचिवालयों तक प्रेषित कर दी गई है। एक बार भी राशि खाते में नहीं पहुंचने को लेकर उन्होंने कुछ भी कहने में असमर्थता जताई। - चंदन प्रसाद, बीडीओ 

    यह भी पढ़ें-

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, पहली किस्त पाने वाली हजारों महिलाओं का कटा नाम

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट से हजारों महिलाएं बाहर, सरकार ने अचानक लिया फैसला