Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बैद्यनाथ राम के मंत्री नहीं बनने से Champai soren की बढ़ेगी टेंशन! चुनाव में वोट बैंक पर पड़ सकता है सीधा असर

    By Utkarsh Pandey Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 04:53 PM (IST)

    Champai Soren Cabinet चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट में लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम को शामिल नहीं करने पर लातेहार विधानसभा क्षेत्र में खासी मायूसी और रो ...और पढ़ें

    बैद्यनाथ राम के मंत्री नहीं बनने से Champai soren की बढ़ेगी टेंशन!
    बैद्यनाथ राम के मंत्री नहीं बनने से Champai soren की बढ़ेगी टेंशन!

    HighLights

    1. झारखंड में लगभग 50 लाख अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं- शत्रुघ्न प्रसाद
    2. चंपई सरकार में अनुसूचित जनजाति का प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से भारी निराशा- शत्रुघ्न

    संवाद सूत्र, लातेहार। चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट में लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम को शामिल नहीं करने पर लातेहार विधानसभा क्षेत्र में खासी मायूसी और रोष देखा जा रहा है। लोगों ने कहा कि विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं कर क्षेत्र की जनता की उपेक्षा की गई है। लोगों के साथ एक भद्दा मजाक है।

    लोगों ने कहा कि जब विधायक बैद्यनाथ राम का नाम फाइनल हो गया था और उन्हें राजभवन से बुलावा भी आ गया था तो किस परिस्थिति में अंतिम समय में उनका नाम सूची से हटाया गया।

    बता दें कि जब लोगों को पता चला कि विधायक बैद्यनाथ राम का नाम सूची में आ गया है और उन्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है तो लातेहार विधानसभा क्षेत्र में काफी उल्लास देखा गया।

    विधायक के समर्थकों ने मिठाइयों तक के ऑडर दे दिये थे, लेकिन जब उन्हें शपथ नहीं दिलायी गयी तो वे खासे मायूस हो गए। लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा तथा वैश्य महासभा ने संयुक्त रूप से बैद्यनाथ राम को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर रोष प्रकट किया।

    'झारखंड में लगभग 50 लाख अनुसूचित जनजाति के लोग रहते'

    लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स सुशील अग्रवाल व राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि अनुसूचित जाति के एक विधायक का अंतिम समय में सूची से नाम काटा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। लातेहार की जनता इसे कतई बर्दास्त नहीं करेगी।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में लगभग 50 लाख अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं। चंपई सोरेन सरकार में अजा समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से लोगों में भारी निराशा है। वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र शौंडिक ने कहा कि इसके विरोध में अगर सड़क में भी उतरना पड़े तो लोग उतरेंगे।

    खबरें और भी

    विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाये जाने पर झामुमो नेता व कार्यकर्ताओं में भी खासी नाराजगी देखी जा रही है। ओबीसी नेता पवन कुमार दिलीप, उमाकांत प्रसाद, अंकित पांडेय,विशाल कुमार व आशीष कुमार उर्फ मुनी ने भी आक्रोश जाहिर किया।

    ये भी पढ़ें:

    Champai Cabinet: 'मेरे साथ गलत...', कांग्रेस के बाद हेमंत खेमे के विधायक के बदले सुर; बढ़ी सियासी उथल-पुथल

    क्या झारखंड में गिर जाएगी सरकार? Champai Soren ने अचानक दिल्ली का बनाया प्लान; कांग्रेस आलाकमान से हो सकती है मुलाकात