Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छत पर खेल रहा था 6 साल का मासूम, लातेहार में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ने पलभर में बदल दी जिंदगी

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 02:40 PM (IST)

    बरवाडीह के मस्जिद मुहल्ला में 6 वर्षीय मासूम उमर इरसाद घर की छत पर खेलते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। ...और पढ़ें

    छह वर्षीय मासूम उमर इरसाद हाईटेंशन लाइन से झुलसा।

    छह वर्षीय मासूम उमर इरसाद हाईटेंशन लाइन से झुलसा।

    HighLights

    1. छह वर्षीय मासूम उमर इरसाद हाईटेंशन लाइन से झुलसा।

    2. घटना बरवाडीह के मस्जिद मुहल्ला में हुई।

    संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह के मस्जिद मुहल्ला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम उमर इरसाद (पिता- ईरसाद आलम) 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमर इरसाद अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत के बेहद करीब से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्र और मकानों की छतों के समीप से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस लाइन को हटाने की मांग कई बार की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सांसद कालीचरण सिंह ने भी संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। आवश्यक सामग्री उपलब्ध होते ही लाइन को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    इधर, बरवाडीह व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष सह पत्रकार दीपक राज ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए विभागीय उदासीनता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लगातार लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई है।

    खबरें और भी

    उन्होंने विभाग से अविलंब लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाने की मांग की।