यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Electricity Cut: गर्मी में सितम! झारखंड के इस शहर में कल दिनभर बिजली रहेगी गुल, लोगों से की गई ये अपील
Electricity Cut गर्मी को देखते हुए लातेहार शहरी इलाके में 21 अप्रैल को बिजली सेवा बाधित रहेगी। पिछले एक सप्ताह से बिजली की खराब हालात ने लोगों को परेश ...और पढ़ें

HighLights
- लोड शेडिंग के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जा रही
- सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक सेवा बाधित रहेगी
संवाद सूत्र, लातेहार। Electricity Cut गर्मी को देखते हुए लातेहार शहरी क्षेत्र में 21 अप्रैल को विद्युत सेवा आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन, करकट, मेन रोड ,धर्मपुर ,शिवपुरी व राजहार एवं विभिन्न जगहों में बिजली की तारों से सटे पेड़ों की टहनियों को काटने व मरम्मती के लिए सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चार पांच दिन से तार में डाली के सटने के कारण बार-बार लाइन बंद हो जा रही थी। इसलिए, तार से सटे सभी डालियों को काटना आवश्यक है। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बिजली से जुड़ी सभी आवश्यक कार्य सुबह में कर लेने का आग्रह किया है और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
बिजली की खराब व्यवस्था ने किया परेशान
लोहरदगा जिले में पिछले एक सप्ताह के दौरान बिजली व्यवस्था की खराब हालात ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालत ऐसी है की दिन के समय तो वह बिजली का आना-जाना लगा ही रहता है। शाम होते ही बिजली के दर्शन दुर्लभ हो जाते हैं। बेतहाशा गर्मी के बीच लोग बिजली का इंतजार करते रहते हैं।
बिजली की आपूर्ति ठीक तरीके से नहीं हो पा रही है। लोड शेडिंग के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को देर रात ही ठीक तरीके से बिजली मिलती है। उससे पहले बिजली का लगातार आना-जाना लगा रहता है। कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है।
खबरें और भी
अधिकारी इस बारे में कुछ भी नहीं कह रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ चुकी है। पंखा, कूलर आदि का लोग सहारा ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
MS Dhoni के शहर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, पत्नी अंजली भी साथ रहीं मौजूद; पढ़ें क्या है उनका प्रोग्राम