लातेहार में पहली बार रुकी राजधानी एक्सप्रेस, लोगों में खुशी की लहर
रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का साप्ताहिक ठहराव अब लातेहार रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया है। ...और पढ़ें
-1778494482210_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
राजधानी एक्सप्रेस का लातेहार में साप्ताहिक ठहराव शुरू।
पहली बार ट्रेन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
सांसद ने बताया जिले के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि।
संवाद सूत्र, लातेहार। रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12453-54) का साप्ताहिक ठहराव अब लातेहार रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया है। रविवार को ट्रेन के पहली बार लातेहार पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
चतरा सांसद, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने ट्रेन का भव्य स्वागत किया। अलग जिला बनने के बाद इसे लातेहार की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चतरा सांसद ने कहा कि शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव लातेहार में भी होगा।
-1778494501461.jpg)
राजधानी एक्सप्रेस ठहराव होने पर स्वागत करते लोग। (जागरण)
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रयासों से संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से जिले के व्यवसायियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों एवं आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
जल्द ही ठहरेंगी और ट्रेनें
सांसद ने कहा कि लातेहार में अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए हैं और जल्द ही कई अन्य ट्रेनों का भी यहां ठहराव सुनिश्चित कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रेलवे सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा और लोगों को बड़े शहरों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
राजधानी एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने पर सांसद कालीचरण सिंह समेत अन्य लोगों ने लोको पायलट का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को लातेहार से रवाना किया गया।
कार्यक्रम में सरयू प्रसाद सिंह, जयप्रकाश महलका, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पंकज कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, डॉ. चंदन सिंह, छोटू राजा, रामदेव सिंह, राजन तिवारी, ध्रुव पांडेय, विष्णु देव प्रसाद, मुकेश पांडेय, मोती सोनी, प्रमोद प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, विवेद चंद्रवंशी, विवेकानंद प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, राजेंद्र पासवान और आजाद खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।