Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लातेहार में शिलान्यास के 1.5 साल बाद भी अधूरी है सड़क, अस्पताल मार्ग बना कीचड़ का दलदल

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:53 AM (GMT+05:30)

    लातेहार के बरवाडीह में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क डेढ़ साल बाद भी अधूरी है, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मार्ग बरसात मे ...और पढ़ें

    शिलान्यास के 1.5 साल बाद भी अधूरी है सड़क

    शिलान्यास के 1.5 साल बाद भी अधूरी है सड़क

    HighLights

    1. बरवाडीह में पीएम ग्रामीण सड़क योजना अधूरी।

    2. अस्पताल मार्ग बरसात में कीचड़ से भरा।

    3. मरीजों, एम्बुलेंस चालकों को भारी परेशानी।

    संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मेन रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग से मुर्गीडीह तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शिलान्यास के लगभग डेढ़ वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। 

    संवेदक द्वारा सड़क पर केवल मिट्टी और मोरम डालकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने से बरसात में पूरा मार्ग कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो गया है। इसका सबसे अधिक असर प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले सैकड़ों मरीजों, एम्बुलेंस सेवा और स्थानीय ग्रामीणों पर पड़ रहा है। 

    एम्बुलेंस चालकों को होती है परेशानी 

    ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान सड़क पर बने गड्ढों और दलदल के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में एम्बुलेंस चालकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, जिससे गंभीर मरीजों की जान तक जोखिम में पड़ सकती है। 

    लोगों का आरोप है कि संवेदक की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य लंबे समय से ठप पड़ा है, जबकि विभाग भी मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। 

    कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    ग्रामीण उमेश सिंह, शशि सिंह, अवधेश सिंह, संतोष राम, विपिन परहिया और साहिल सिंह समेत अन्य लोगों ने अविलंब सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्य शुरू नहीं हुआ तो बरसात के दिनों में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। 

    खबरें और भी

    मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद प्रतिनिधि दीपक राज संबंधित विभाग के कनीय अभियंता विलकोस खेस से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इधर सांसद प्रतिनिधि ने जिला उपायुक्त से पूरे मामले की जांच कर संवेदक तथा लापरवाह विभागीय कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।