Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोजगार और अबुआ आवास पर फोकस: भंडरा बीडीओ ने कहा- पारदर्शिता के साथ समय पर पूरी करें विकास योजनाएं

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 05:45 PM (IST)

    भंडरा बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने समीक्षा बैठक में मनरेगा, अबुआ आवास सहित जन कल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पारदर्शिता के साथ ...और पढ़ें

    भंडरा स्थित प्रखंड कार्यालय में कर्मचारियों से बातचीत करतीं प्रखंड विकास पदाधिकारी।

    भंडरा स्थित प्रखंड कार्यालय में कर्मचारियों से बातचीत करतीं प्रखंड विकास पदाधिकारी।

    HighLights

    1. बीडीओ ने जन कल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया।

    2. पारदर्शिता और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर जोर।

    3. मानव दिवस सृजन व ग्रामीण रोजगार बढ़ाने पर विशेष ध्यान।

    संसू, भंडरा (लोहरदगा)। भंडरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। 
     
    इसमें मनरेगा, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीदी बाड़ी, बिरसा मुंडा आम बागवानी और मजदूरी डिमांड पर चर्चा हुई। बीडीओ ने सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। 
     

    पारदर्शिता और रोजगार पर विशेष जोर  

    बैठक के दौरान बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर होना चाहिए। 
     
    उन्होंने विशेष रूप से मानव दिवस (Man-days) सृजन बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। बीडीओ ने निर्देश दिया कि 'आवास प्लस' सूची के योग्य लाभुकों को अविलंब लाभ पहुंचाया जाए। 
     
    ताकि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रहे। साथ ही, जितने भी आवास अभी अपूर्ण हैं, उन्हें युद्धस्तर पर गति देकर पूरा कराया जाए। 
     

    प्रगति रिपोर्ट और अधिकारियों की उपस्थिति  

    बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) अभिषेक किशोर समेत विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट पेश की और जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं को साझा किया। 
     
    इस मौके पर महिपाल भगत, आशीष उरांव, आलोक लकड़ा, अजय उरांव, अविजीत भगत, धर्मदास भगत, राजेश उरांव, तिवारी भगत, गौरीश गिरीश सहित कई प्रखंड कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
     

    लोहरदगा जिले में 'अबुआ' और 'पीएम' आवास की स्थिति 

    •         अबुआ आवास योजना: झारखंड सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत लोहरदगा जिले में बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को तीन कमरों का पक्का मकान दिया जा रहा है।  
    जिले में पहले और दूसरे चरण के तहत हजारों योग्य लाभुकों की सूची को ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापित कर जियो-टैगिंग की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, ताकि पहली और दूसरी किस्त समय पर जारी हो सके।

     

    •         प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/आवास प्लस): लोहरदगा जिले में पीएम आवास योजना के तहत पुराने पेंडिंग (अपूर्ण) मकानों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।  
    आवास प्लस सूची के स्क्रूटनी (जांच) के बाद छूटे हुए पात्र परिवारों को जोड़ने और फर्जी या अपात्र नामों को हटाने का काम जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर लगातार जारी है।

    यह भी पढ़ें- अबुआ आवास योजना में सख्ती: समय पर मकान नहीं बनाया तो राशि होगी वापस, BDO की चेतावनी

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना पर 4400 करोड़ खर्च करेगी झारखंड सरकार, 6 लाख आवास निर्माणाधीन