Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अबुआ आवास योजना में सख्ती: समय पर मकान नहीं बनाया तो राशि होगी वापस, BDO की चेतावनी

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 05:33 PM (IST)

    राजमहल में बीडीओ मो यूसुफ की अध्यक्षता में अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की बैठक हुई। बीडीओ ने आवास निर्माण कार्य जल्द पूरा करने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज)। पूर्वी जामनगर और पश्चिम जामनगर के पंचायत भवन में बीडीओ मो यूसुफ की अध्यक्षता एवं मनरेगा बीपीओ गगन बापू, कंप्यूटर सहायक सह आवास नोडल रविकांत रवि, मुखिया इत्यादि की मौजूदगी में अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

    इस दौरान बीडीओ मो यूसुफ ने आवास प्रभारी और पंचायत सहायक को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लाभुक जल्द से जल्द अपने आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करें।

    उन्होंने यह भी कहा कि जो लाभुक निर्धारित समय में आवास निर्माण पूरा नहीं करेंगे, उनसे प्राप्त राशि वापस ली जाएगी। मौके पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

    क्षेत्र भ्रमण के दौरान पश्चिम जामनगर के तीन लाभुकों को थाना लाया गया और बांड भरवाकर इस शर्त पर छोड़ा गया कि वह अगले दो दिन में निर्माण कार्य प्रारंभ कर देंगे।

    उन्हें 2023-24 में अबुआ आवास के तहत प्रथम किस्त मिला था, परंतु अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। पूर्व में नोटिस दिया गया था। इस दौरान आवास प्रभारी संतोष सिंह, मुखिया प्रतिनिधि चिरंजीव सरकार, पंचायत सहायक नसीम, राजेश सहित अन्य भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- गुमला के कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन पर हुई ट्रेनिंग, 59 किसानों को मिला आय बढ़ाने का अवसर

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग में आंधी-बारिश से हादसा: बिजली का पोल टूटने से चपेट में आई महिला, मौके पर ही मौत

    खबरें और भी