Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग में आंधी-बारिश से हादसा: बिजली का पोल टूटने से चपेट में आई महिला, मौके पर ही मौत

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 04:47 PM (IST)

    हजारीबाग के बिष्णुगढ़ स्थित बनासो साप्ताहिक हाट में बुधवार को तेज हवा और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। सब्जी बेच रही 55 वर्षीय सोहगी देवी की पे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, विष्णुगढ़ (हजारीबाग): प्रखंड के बनासो स्थित साप्ताहिक हाट में बुधवार दोपहर तेज हवा और बारिश के बीच हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बकसपुरा निवासी सोहगी देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

    वह हाट में सब्जी बेचने आई थीं। अचानक आए मौसम बदलाव के बीच पेड़ गिरने से बिजली पोल टूटकर नीचे आ गया, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बनासो क्षेत्र में अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान हाट के समीप खड़ा एक पेड़ तेज हवा के दबाव में बिजली पोल पर गिर पड़ा।

    पेड़ के वजन से पोल टूट गया और पास में बैठी सोहगी देवी उसकी चपेट में आ गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    घटना के बाद साप्ताहिक हाट में अफरातफरी मच गई। तेज हवा और बारिश के कारण लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। कुछ लोगों ने तुरंत पोल और पेड़ हटाने की कोशिश की, जबकि अन्य लोगों ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि मौसम खराब होते ही हाट क्षेत्र में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थलों के आसपास खड़े पेड़ों की नियमित जांच कराई जाए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पाकुड़ में कोयला प्रदूषण पर एनजीटी का चाबुक, झारखंड सरकार को नोटिस जारी; 23 अप्रैल को होगी सुनवाई

    यह भी पढ़ें- झारखंड में बगरामोड़-पांकी सड़क से बदलेगी तस्वीर, केंद्र को भेजा गया 15 नई परियोजनाओं का प्रस्ताव