Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड विधानसभा चुनाव में कितनी सीट जीतेगी BJP? इस दिग्गज नेता ने कर दी भविष्यवाणी, बढ़ी सियासी हलचल!

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 03:04 PM (IST)

    झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहटें तेज हो चली है। चुनाव को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में आ चुकी है। पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित की जा रही ...और पढ़ें

    बिरंची नारायण, बोकारो के विधायक। फोटो- जागरण
    बिरंची नारायण, बोकारो के विधायक। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. बोकारो विधायक ने कहा- आदिवासियों की घटती जनसंख्या चिंता का विषय
    2. लोहरदगा में भाजपा का विजय संकल्प सभा का विधानसभा स्तरीय आयोजन
    3. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोकारो विधायक बिरंची नारायण शामिल

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा के नगर भवन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभिनंदन समारोह एवं विजय संकल्प सभा का विधानसभा स्तरीय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोकारो के विधायक बिरंची नारायण शामिल हुए।

    कार्यक्रम में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का काम किया गया। इसके अलावा विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का संकल्प लिया गया।

    झारखंड में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने का किया दावा

    मीडिया से बात करते हुए विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह की स्थिति रही, उसमें स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी 51 विधानसभा सीटों में आगे रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम 51 से ज्यादा सीट से चुनाव जीतेंगे। इसके लिए हमने पूरी तैयारी की है, जहां पर थोड़ी बहुत कमी रह गई है, उसे दूर करते हुए हम ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने का दावा कर रहे हैं।

    उन्होंने आगे यह भी कहा कि आने वाले समय में झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार निश्चित तौर पर बनेगी। जनता यह मन बना चुकी है कि जल, जंगल, जमीन के नाम पर झारखंड को लूटने वाले वर्तमान झारखंड सरकार को बंगाल की खाड़ी में भेजने का काम किया जाएगा।

    संघ के कार्यक्रम पर भी बोकारो विधायक ने दी प्रतिक्रिया

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि आरएसएस लगातार हिंदू समाज को जगाने का काम कर रही है। आज दुर्भाग्य की बात है कि पूरे झारखंड में आदिवासी समाज की जनसंख्या घट रही है, जबकि मुस्लिम समाज की संख्या बढ़ती जा रही है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान आज घुसपैठ कर आदिवासी समाज की महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने यह भी कहा कि अपनी आबादी को लगातार बढ़ा रहे हैं। संताल जैसे क्षेत्रों में भी चिंताजनक स्थिति है। लोहरदगा की बात करें तो लोहरदगा जिला बारूद के ढेर पर खड़ा है। अभी बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों का लगातार घुसपैठ जारी है।

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand Politics: झारखंड में JDU का बड़ा एलान, सरयू राय की पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ेगी चुनाव

    Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का चतरा दौरा रद, अब उनकी जगह ये करेंगे सभा को संबोधित