Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोहरदगा जेल में यौन शोषण मामले में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:17 AM (IST)

    लोहरदगा मंडल कारा में यौन शोषण के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी जाहिद पवरिया की मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एनएच जाम किया, जबकि ...और पढ़ें

    लोहरदगा जेल में बंद कैदी की मौत

    लोहरदगा जेल में बंद कैदी की मौत

    HighLights

    1. विचाराधीन कैदी जाहिद पवरिया की लोहरदगा जेल में मौत।

    2. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, एनएच जाम कर विरोध।

    3. प्रशासन ने मामले में न्यायिक जांच का आश्वासन दिया।

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा निवासी स्वर्गीय हजरत अली के पुत्र जाहिद पवरिया के रुप में हुई है। जाहिद मंडल कारा में विगत 20 मई 2026 से यौन शोषण के मामले में बंद था। 

    जाहिद के खिलाफ कुडू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने विगत 29 अप्रैल 2026 को कुडू थाना में बीएनएस की धारा 69 के तहत कांड संख्या 40/26 दर्ज कराया था। जाहिद को मंडल कारा में पुरुष वार्ड में बुधवार की सुबह मृत पाया गया। 

    सुबह 8 बजे मृतक के परिजनों को दी सूचना 

    जाहिद को बुधवार की सुबह जब नमाज के लिए इमामत करने वाले अतिकुर रहमान जगाने के लिए गए तो जाहिद के शरीर में कोई हरकत नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने जेल प्रशासन को सूचना दी। जेल प्रशासन ने जेलर मोहम्मद सोनू को जानकारी दी।

    WhatsApp Image 2026-07-29 at 11.03.45 AM

    जिसके बाद जेलर ने जाहिद पवरिया को तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जांच के उपरांत चिकित्सकों ने जाहिद पवरिया को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना मृतक के स्वजनों को सुबह 8 बजे दी गई। 

    खबरें और भी

    खाना खाने के बाद सो गया

    सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन और जानने वाले काफी संख्या में सदर अस्पताल पहुंच गए थे। इस मामले में जेलर मोहम्मद सोनू का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा है। जाहिद पवरिया कल रात इशा की नमाज पढ़ने के बाद खाना खाने के बाद सो गया था। 

    सुबह में जब इमामत कराने वाले अतिकुर रहमान उन्हें जगाने के लिए गए तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं मिली। इसके बाद उन्हें मामले की जानकारी मिली और जाहिद को सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। 

    जेल मैनुअल के अनुसार होगी जांच

    मामले में जेल मैनुअल के अनुसार जांच की जाएगी। इसके अलावा जो भी जांच की प्रक्रिया होगी, उसे पूरा किया जाएगा। वहीं इस मामले में मृतक के स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

    ग्रामीणों ने कुडू में एनएच को किया जाम

    मृतक के छोटे भाई मुजाहिद अली का कहना है कि उन लोगों कल ही अपने भाई से मुलाकात की थी। वह महज 27 साल का था। वह पूरी तरह से स्वस्थ था। अचानक से इस तरह से हुई मौत से संदेह गहरा गया है। उन्हें संदेह है की साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। 

    WhatsApp Image 2026-07-29 at 11.03.45 AM (1)

    जबकि मामले में अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार का कहना है कि एक विचाराधीन कैदी की मौत हुई है। इस मामले में दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम और आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मामले में नियमों अनुसार पूरी जांच होगी। 

    वहीं लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी का कहना है कि मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी के मौत की सूचना मिली है। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कुडू में एनएच को जाम कर दिया है। पुलिस इस मामले में नजर बनाए हुए है। जाम कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

    कुडू में राष्ट्रीय उच्च मार्ग दो घंटे जाम 

    मंडल कारा में कैदी की मौत के विरोध में कुडू में राष्ट्रीय उच्च मार्ग दो घंटे जाम रहा। घटना से आक्रोशित लोग इस घटना की न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी अजीत कुमार, जेएमएम जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, आजसू नेता लाल गुडडू नाथ शाहदेव आदि ने सड़क जमाकर्ताओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

    WhatsApp Image 2026-07-29 at 1.03.38 PM

    प्रशासन की ओर से नियमानुसार जांच का आश्वासन दिया गया है। जिसके बाद सड़क जाम हटा और फिर धीरे-धीरे कर यातायात परिवहन व्यवस्था समेत सब कुछ सामान्य रहा।


    यह भी पढ़ें- लोहरदगा में छात्राओं के लिए बने 39 शौचालय बेकार, कई स्कूलों में लड़कों का टॉयलेट करना पड़ता है उपयोग