Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बरसात में ही धंस गया लोहरदगा का बंडा पुल का गार्डवाल, गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 04:17 PM (GMT+05:30)

    लोहरदगा के कैरो-भंडरा सड़क पर कंदिनी नदी पर बना बंडा पुल का गार्डवाल निर्माण के तीन महीने बाद ही पहली बरसात में धंस गया। इस पुल के घटिया निर्माण पर ग् ...और पढ़ें

    ग्रामीणों ने घटिया काम का लगाया आरोप।

    ग्रामीणों ने घटिया काम का लगाया आरोप।

    HighLights

    1. कैरो-भंडरा सड़क पर कंदिनी नदी पर बना पुल।

    2. निर्माण के तीन महीने बाद ही गार्डवाल धंसा।

    संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा)। लोहरदगा जिले के कैरो-भंडरा प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क में कंदिनी नदी के ऊपर पुल व गार्डवाल का निर्माण कार्य विगत तीन महीने पहले पूर्ण हुआ था। पहली बरसात में ही पुल का गार्डवाल पूरी तरह धंस गया।

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल लोहरदगा द्वारा साढ़े चार करोड़ की लागत पुल व गार्डवाल का निर्माण कराया गया था, लेकिन घटिया कार्य के कारण महज तीन महीने में ही गार्डवाल धंस गया।

    बता दें कि पुल निर्माण के समय ग्रामीणों द्वारा घटिया बालू इस्तेमाल करने पर रोक लगाया गया था। पहली बरसात में गार्डवाल का अचानक गिरना निर्माण कार्य की गुणवत्ता का पोल खोलकर रख दिया है।

    ग्रामीणों का कहना है कि कई दशकों बाद क्षेत्र के लोगों को पुल की सुविधा मिली थी। लेकिन घटिया कार्य की वजह से ग्रामीणों को भय है कि कहीं पुल भी न धंस जाए।

    काफी घटिया कार्य हुआ है जिसके कारण निर्माण कार्य पूर्ण होने के महज तीन महीने में पुल का गार्डवाल धंस गया। संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में किए गए लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
    -नजिर खान, ग्रामीण

    पुल व गार्डवाल निर्माण कार्य गुणवत्ता को ताक पर रखकर किया गया है। जिसके कारण इतने कम समय में गार्डवाल धंस गया। गार्डवाल इस तरह से बनाया गया है कि पुल में चढ़ना काफी खतरनाक है।
    -मोइन खान, ग्रामीण

    गार्डवाल धंसने की सूचना नहीं मिली है। इसकी जानकारी लेकर जांच कराएंगे। योजना कार्य में अगर गड़बड़ी की वजह से गार्डवाल धंसा है तो निश्चित तौर पर ठेकेदार और संबंधित अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
    -राज महेश्वरम, डीडीसी, लोहरदगा