लोहरदगा में पुलिस को देखते ही अपराधी ने की हवाई फायरिंग, घेराबंदी कर दबोचा; देसी कट्टा बरामद
लोहरदगा के किस्को थाना पुलिस ने एक अपराधी अर्जुन यादव को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उसका पुराना ...और पढ़ें

किस्को पुलिस ने देसी कट्टे के साथ अपराधी को दबोचा।
HighLights
किस्को पुलिस ने देसी कट्टे के साथ अपराधी को दबोचा।
गिरफ्तार अपराधी अर्जुन यादव का पुराना आपराधिक इतिहास है।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा जिले के किस्को थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह पाखर में एक व्यक्ति की हत्या का आरोपित रहा है।
साथ ही शस्त्र अधियनम के मामले में भी जेल जा चुका है। अपराधी की पहचान लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के तिसिया गांव निवासी सुगमबर यादव के पुत्र अर्जुन यादव उर्फ कुन्नू के रूप में हुई है। पुलिस मामले में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की खुलासा कर सकती है। फिलहाल किस्को थाना पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
बताया जाता है कि अर्जुन यादव पुराना अपराधी रहा है। किस्को थाना प्रभारी वारिश हुसैन को गुप्त सूचना मिली कि तिसिया गांव में एक अपराधी हथियार लेकर घूम रहा है और किसी अपराध की घटना को अंजाम देने वाला है। इस सूचना के बाद किस्को थाना प्रभारी वारिस हुसैन पुलिस की टीम के साथ आधी रात को ही मौके पर गांव पहुंच गए। पुलिस को देखते ही अर्जुन यादव ने एक राउंड हवाई फायरिंग कर भागने की कोशिश की।
इसके बाद पुलिस की टीम ने अर्जुन यादव को घेर लिया और धर दबोचा। अर्जुन की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा मिला, जिसे पुलिस टीम ने बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में अपराधी ने पुलिस को अपराध की दो घटनाओं में पहले भी जेल जाने की जानकारी दी है।
फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ और आगे की कार्रवाई कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि पुलिस की इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस का पूरा सहयोग किया। गिरफ्तार अपराधी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पहले सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।