लोहरदगा में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का आज अंतिम मौका, छात्र जल्द करें त्रुटि ठीक
बीएस कॉलेज, लोहरदगा ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 8 जुलाई 2026 तक का समय दिया है। विद्यार्थियों को ई-कल्याण पोर्टल पर सत् ...और पढ़ें

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 8 जुलाई। एआई जेनरेटेड इमेज
HighLights
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 8 जुलाई।
ई-कल्याण पोर्टल पर सत्यापित आवेदनों की जांच कर त्रुटि सुधार करें।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। बीएस कॉलेज ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सत्र 2025-26 के संबंध में सूचना जारी की है। महाविद्यालय प्रशासन ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को इ-कल्याण पोर्टल के माध्यम से किए गए आनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन की जांच करने का निर्देश दिया है।
जिन विद्यार्थियों के आवेदन का सत्यापन संस्थान स्तर पर हो चुका है, वे आज आठ जुलाई 2026 तक अपने आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि का सुधार कर अंतिम रूप से जमा कर दें। महाविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा।
सूचना में यह भी कहा गया है कि समय सीमा के भीतर आवेदन जमा नहीं करने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित हो सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विद्यार्थी की होगी। वहीं एमए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और बीएससी (सामान्य) के जिन विद्यार्थियों के आवेदन की स्थिति महाविद्यालय द्वारा सत्यापित नहीं दर्शा रही है, उन्हें आवेदन सत्यापन के लिए अविलंब महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।