Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक चीख... फिर आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में मच गई अफरा-तफरी, लोहरदगा में जहरीले सांप ने 4 छात्राओं को डसा; एक की मौत

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:02 PM (IST)

    लोहरदगा के संवसीरा आवासीय विद्यालय में करैत सांप के डसने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को रिम्स रा ...और पढ़ें

    सांप के डसने से 12 वर्षीय वर्षा उरांव की मौत हुई। एआई जेनरेटेड इमेज

    सांप के डसने से 12 वर्षीय वर्षा उरांव की मौत हुई। एआई जेनरेटेड इमेज

    HighLights

    1. सांप के काटने से 12 वर्षीय वर्षा उरांव की मौत हुई।

    2. एक छात्रा रिम्स रेफर, दो अन्य का इलाज जारी।

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी पंचायत स्थित रोचो महुवा टोली के निजी विद्यालय संवसीरा हायर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मंगलवार देर रात करैत सांप ने चार छात्राओं को डस लिया।

    घटना के बाद सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी नवा टोली निवासी प्रणीम उरांव की पुत्री वर्षा उरांव (12 वर्षीय) को मृत घोषित कर दिया।

    वहीं गंभीर स्थिति देखते हुए कुडू निवासी फुलमनिया उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। जबकि रोचो महुवा टोली निवासी मनीषा कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं अनिषा उरांव का एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया है।

    बताया जाता है कि कुडू थाना क्षेत्र के सलगी पंचायत स्थित रोचो महुवा टोली में एक निजी विद्यालय संवसीरा हायर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय का संचालन किया जाता है। यह अभी निर्माणाधीन है। इसी में कुछ छात्राएं भी रह रही थी। मंगलवार रात में भोजन के बाद छात्राएं अपने कमरे में सो रही थीं।

    इसी दौरान करैत सांप कमरे में घुस गया और सबसे पहले सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी नावाटोली निवासी वर्षा उरांव को डस लिया। उसके शोर मचाने पर सांप ने फुलमनिया उरांव, अनिषा उरांव और मनीषा कुमारी को भी डस लिया। छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर विद्यालय के शिक्षक मौके पर पहुंचे और चारों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

    खबरें और भी

    जांच के बाद चिकित्सकों ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया। फुलमनिया की हालत गंभीर होने पर उसे रिम्स भेजा गया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि सांप कमरे में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सभी छात्राओं को बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया गया।

    मामले में कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार का कहना है कि सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच की रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया है।