Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: वक्फ कानून के बाद झारखंड में NDA को बड़ा झटका, हेमंत की पार्टी में शामिल हुईं बड़ी महिला नेता

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 10:28 PM (IST)

    लोहरदगा से पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने शनिवार को जेएमएम का दामन थामा। 2024 में आजसू से एनडीए प्रत्याशी रहीं नीरू शांति भगत न ...और पढ़ें

    समर्थकों के साथ जेएमएम पार्टी में शामिल हुईं नीरू शांति भगत। (जागरण)
    समर्थकों के साथ जेएमएम पार्टी में शामिल हुईं नीरू शांति भगत। (जागरण)

    HighLights

    1. रांची में जेएमएम के महासचिव विनोद पांडेय के समक्ष पार्टी में हुई शामिल
    2. वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के रूप में आजसू पार्टी से लड़ा था चुनाव

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। राज्य में लगातार राजनीतिक चुनौतियों से घिरे भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

    वक्फ संशोधन कानून पर भाजपा का नीतिगत साथ देने के बाद आजसू पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने वक्फ संशोधन कानून का समर्थन करने पर दल के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। वहीं आज पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।

    लोहरदगा के पूर्व विधायक और आजसू के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत शनिवार को जेएमएम में शामिल हो गई।

    रांची में सदस्यता ग्रहण

    नीरू शांति भगत अपने समर्थकों के साथ रांची में जेएमएम के महासचिव विनोद पांडेय के समक्ष पार्टी में शामिल हुई। मौके पर जेएमएम के लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद भी मौजूद रहे।

    आजसू से इस्तीफा

    वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के रूप में आजसू पार्टी से लोहरदगा विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुकी नीरू शांति भगत ने विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

    जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जता चुकी थी। नीरू शांति भगत को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. रामेश्वर उरांव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

    आजसू के इस्तीफा देने के करीब चार महीने बाद नीरू शांति भगत शनिवार को जेएमएम के महासचिव विनोद पांडेय के समक्ष पार्टी में शामिल हुई। इस मौके पर जेएमएम जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    कई कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता

    इस मौके पर उनके नेतृत्व में आजसू पार्टी के लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ के कई कार्यकर्ताओं ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। विनोद पांडेय ने उन सभी को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत कर कार्य करने का संकल्प दिलाया।

    सदस्यता लेने वालों में आशुतोष गोस्वामी, विश्वास उरांव, अशोक लुगुन, अशोक कच्छप, संजय लकड़ा, रामचंद्र गिरी, शाहिद अंसारी, नसीम अख्तर, विजय उरांव, धर्मेंद्र भगत, सुभाष भगत, तौहीद कुरैशी, साजिद अहमद, शमीम अंसारी, कलीम खान, वसीम अंसारी आदि सम्मिलित हैं।

    तमाम राजनीतिक चर्चाओं के बीच नीरु शांति भगत ने झामुमो का दामन थाम लिया। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। झामुमो जिलाध्यक्ष लोहरदगा मोज्जमिल अहमद ने कहा कि झामुमो तेजी के साथ मजबूत हो रहा है। लोगों का भरोसा जेएमएम के प्रति बढ़ा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand: आजसू को लग सकता है एक और झटका, कद्दावर सांसद के BJP में शामिल होने की संभावना

    Jharkhand: झारखंड में चौतरफा चुनौतियों से घिरे BJP के सहयोगी सुदेश, AJSU की अंदरूनी कलह से गहराया संकट!