Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: आजसू को लग सकता है एक और झटका, कद्दावर सांसद के BJP में शामिल होने की संभावना

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 06:30 PM (IST)

    झारखंड की आजसू पार्टी (AJSU Party) संकट में है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो की चुनौती बढ़ गई है। अब उनके करीबी सहयोगी चंद् ...और पढ़ें

    आजसू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो। फाइल फोटो, पीटीआई
    आजसू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो। फाइल फोटो, पीटीआई

    HighLights

    1. विधानसभा चुनाव के बाद से आजसू पार्टी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
    2. अब आजसू को जल्द ही एक और झटका लग सकता है।
    3. सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024) में करारी पराजय के बाद झारखंड में भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी के भितरखाने सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। ऐसे में आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो के लिए आने वाले दिन में राजनीतिक चुनौतियां बढ़ने वाली है।

    राजनीतिक गलियारे में यह संभावना जताई जा रही है कि उनके सबसे करीबी राजनीतिक सहयोगी चंद्रप्रकाश चौधरी (Chandra Prakash Choudhary) भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह से आजसू पार्टी के सांसद हैं। वे सुदेश महतो (Sudesh Mahto) के करीबी रिश्तेदार भी हैं।

    निर्मल महतो भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे?

    यह भी कहा जा रहा है कि उनके साथ-साथ आजसू पार्टी के मांडू से विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो भी भाजपा में जा सकते हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी का आजसू पार्टी से हटना बड़ा झटका होगा।

    बताया जाता है कि वे हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी के खराब परिणाम से खासे खिन्न हैं और अपनी अलग राजनीतिक राह बनाना चाहते हैं।

    केंद्र में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

    उल्लेखनीय है कि अंतिम समय में वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से वंचित रह गए थे। इसपर उन्होंने आपत्ति भी जताई थी। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कुड़मी वोटों को रिझाने की भी कवायद

    चंद्रप्रकाश चौधरी के भाजपा में आने से पार्टी को कई लाभ दिख रहे हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रभावी कुड़मी समुदाय के मतदाताओं पर आजसू पार्टी की पकड़ पहले जैसी नहीं रही। इस बड़े वोट बैंक में जयराम महतो की पार्टी झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा (जेकेएलएम) ने गहरी सेंध लगाई है।

    भाजपा की चिंता का सबब भी यही है। यही कारण है कि चंद्रप्रकाश चौधरी को पार्टी में लाने को लेकर मंथन चल रहा है। उनके आने से भाजपा को कुड़मी समुदाय का एक मजबूत नेता मिलेगा। इससे कुड़मी वोटों को आगामी चुनावों में रिझाने में मदद मिल सकती है।

    हालांकि इसके जोखिम भी हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी के भाजपा में जाने से आजसू पार्टी की राजनीतिक राह एनडीए से अलग हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand News: 'अमित शाह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष', झारखंड में दिग्गज नेता की फिसली जुबान

    ये भी पढ़ें- आजसू को लगा एक और झटका, बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी; सुदेश महतो को पत्र भेजकर बताई 'मन की बात'