Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आजसू को लगा एक और झटका, बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी; सुदेश महतो को पत्र भेजकर बताई 'मन की बात'

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 08:55 PM (IST)

    आजसू को एक और बड़ा झटका लगा है। एस अली ने आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो क ...और पढ़ें

    आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो। फाइल फोटो
    आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आजसू नेता एस अली ने दिया पद से इस्तीफा
    2. सुदेश महतो को लिखे पत्र में बताया कारण

    राज्य ब्यूरो, रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव एस अली ने अपने पद और पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है।

    उन्होंने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को लिखे पत्र में अपनी निजी व्यस्तता का हवाला देते हुए ईमानदारीपूर्वक पार्टी का काम नहीं कर पाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने स्वेच्छापूर्वक पद से इस्तीफा दे दिया है।

    आजसू में सम्मिलित होंगे जेएलकेएम के पूर्व महासचिव

    • झारखंड आंदोलनकारी तथा जेएलकेएम के पूर्व महासचिव दीपक महतो शीघ्र ही आजसू पार्टी में सम्मिलित होंगे। पार्टी में उनकी यह वापसी होगी।
    • दीपक महतो ने बुधवार को आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। मौके पर हाल ही में पार्टी में वापसी करनेवाले प्रवीण प्रभाकर भी उपस्थित थे।
    • बताया जाता है कि दीपक महतो का विधानसभा चुनाव के पूर्व जयराम महतो से मतभेद हो गया था जिसके बाद उन्होंने जेएलकेएम से इस्तीफा दे दिया था।

    आजसू केंद्रीय सभा की बैठक 27 को धनबाद में

    आजसू पार्टी की केंद्रीय सभा की बैठक 27 जनवरी को धनबाद में होगी। यह बैठक धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र में स्थित भाटिंदा वाटर फाल के पास होगी।

    इस बैठक में पार्टी की वर्ष भर की योजना, भविष्य की रणनीति, कार्यक्रम तय किए जाएंगे। साथ ही वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने दी।

    युवा आजसू के रांची जिला सह प्रभारी अभिषेक झा ने दिया इस्तीफा

    युवा आजसू के रांची जिला सह प्रभारी अभिषेक कुमार ने अपने पद और संगठन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका यह निर्णय संगठन में उनकी 9 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा का एक भावुक पड़ाव है।

    अभिषेक झा ने केंद्रीय अध्यक्ष को लिखे अपने त्यागपत्र में उल्लेख किया कि वर्ष 2016 में जब उन्होंने आजसू पार्टी की सदस्यता ली थी, तब यह महज एक राजनीतिक कदम नहीं था, बल्कि एक परिवार का हिस्सा बनने जैसा अनुभव था।

    उन्होंने लिखा आजसू मेरे लिए केवल एक संगठन नहीं, बल्कि वह जमीन थी, जिसने मेरे सपनों को आकार दिया। हर कार्यक्रम, हर आंदोलन, और हर चुनौती में मैंने अपना पूरा समर्पण और निष्ठा दी।

    युवाओं को संगठन से जोड़कर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य था। अभिषेक झा के इस्तीफे के साथ ही उनके समर्थन में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संगठन छोड़ने का निर्णय लिया।

    यह भी पढ़ें-

    हेमंत सोरेन का 'ट्रिपल M' पर फोकस, इन नेताओं को पार्टी में लाने की तैयारी; फिर होगा 'खेला'!

    झारखंड में शराब की सप्लाई बंद, दुकानों में खत्म हो रहा स्टॉक; JSBCL पर 450 करोड़ रुपये बकाया

    खबरें और भी