देशभर के सिर्फ 32 लोगों में चुने गए लोहरदगा के नितेश अग्रवाल, राष्ट्रीय MSME अवॉर्ड से बढ़ाया झारखंड का मान
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर लोहरदगा के नितेश अग्रवाल को टैली एमएसएमई चैंपियन फार काज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सूक्ष्म, लघु एव ...और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर किया गया सम्मानित। जागरण
HighLights
नितेश अग्रवाल को टैली एमएसएमई चैंपियन पुरस्कार मिला।
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर लोहरदगा में सम्मानित हुए।
जागरण संवाददाता, लोहरदगा। सपने पूरे करने के लिए बड़े शहर या बड़े संसधानों की नहीं, बल्कि बड़े इरादों की जरूरत होती है। लोहरदगा के ईस्ट गोला रोड निवासी नितेश अग्रवाल (पिता-प्रकाश चंद्र अग्रवाल) को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित टैली एमएसएमई चैंपियन फॉर कॉज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। टैली एमएसएमई ऑनर्स के तहत प्रदान किए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए देशभर से चयनित 32 प्रतिभागियों को चुना गया था। इनमें लोहरदगा के नितेश अग्रवाल का चयन होना जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए गर्व और गौरव का विषय है।
यह सम्मान एमएसएमई क्षेत्र के विकास, उद्यमियों को सशक्त बनाने और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद नितेश अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी ग्राहकों, सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों के विश्वास एवं सहयोग का परिणाम है, जिन्होंने निरंतर उनका उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ एमएसएमइ क्षेत्र के विकास एवं उद्यमियों के हित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने पुरस्कार के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी सफलता के पीछे सामूहिक सहयोग और विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
खबरें और भी
उन्होंने अपने परिवार, सहयोगियों और सभी समर्थकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। नितेश अग्रवाल की इस उपलब्धि पर लोहरदगा के नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जिले के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
आज लोहरदगा का यह युवा पूरे झारखंड के लिए प्रेरणा बन चुका है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो छोटे शहर से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है।