Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रक चालक की बेटी बनी लोहरदगा के सेन्हा की प्रखंड टॉपर, 97 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पाया 7वां स्थान

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 02:31 AM (IST)

    प्रीति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर सेन्हा प्रखंड में टॉप किया और लोहरदगा जिले में सातवां स्थान हासिल किया। ...और पढ़ें

    प्रीति कुमारी बनीं लोहरदगा के सेन्हा की प्रखंड टॉपर

    प्रीति कुमारी बनीं लोहरदगा के सेन्हा की प्रखंड टॉपर

    HighLights

    1. प्रीति कुमारी ने मैट्रिक में 97% अंक प्राप्त किए।

    2. सेन्हा प्रखंड टॉपर और लोहरदगा जिले में सातवां स्थान।

    3. सिविल सेवा में जाकर जिला प्रशासक बनने का लक्ष्य।

    संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा)। सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से सफलता की नई कहानी लिखते हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय शाहबूटी की छात्रा प्रीति कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने के साथ जिले में सातवां स्थान हासिल किया है। 

    उनकी इस उपलब्धि से गांव और ननिहाल दोनों जगह खुशी का माहौल है। प्रीति कुमारी मूल रूप से कुडू प्रखंड के सलगी गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापति की पुत्री हैं। उनके पिता पेशे से लाइन ट्रक चालक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। प्रीति बचपन से ही अपने नाना-नानी के घर शाहबूटी में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। 

    सिविल सेवा में जाकर जिला प्रशासक बनने का सपना

    पारिवारिक सीमाओं के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की। प्रीति ने बताया कि उनका लक्ष्य आगे चलकर सिविल सेवा में जाकर जिला प्रशासक बनना है, जिससे समाज और देश की सेवा कर सकें। 

    उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, मामा तथा नाना-नानी को दिया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रीति ने रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उनकी सफलता से गांव के लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

    खबरें और भी