Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोहरदगा में ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, मौके पर ही 2 लोगों की मौत; ड्राइवर फरार

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:17 AM (IST)

    लोहरदगा के बरवाटोली में एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    लोहरदगा में ट्रक ने स्कूटी को रौंदा ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    लोहरदगा में ट्रक ने स्कूटी को रौंदा ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरवाटोली में ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही स्कूटी सवार दंपति की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक संख्या जेएच 01 जीपी-9060 को लेकर मौके से फरार हो गया। पर उक्त ट्रक को लोहरदगा-भंडरा रोड़ पर बीएस कॉलेज स्थित पुलिस पिकेट के पास ट्रक छोड़ कर ड्राइवर फरार हो गया। 

    शवों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कुरसे गांव निवासी इम्तियाज अंसारी के पुत्र वारिश अंसारी (24 वर्ष) और उसकी पत्नी सानिया खातून (21 वर्ष) थे, जो अपने साढू के घर स्कूटी से सेरेंगहातु गांव स्थित अली अंसारी के घर जा रहे थे। 

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    शव को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

    बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के बरवाटोली साहू साइकिल के समीप स्कूटी पर जा रहे दो लोगों को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।