Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोहरदगा में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:08 PM (IST)

    भंडरा के चट्टी गांव में 25 वर्षीय प्रीतम नायक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है, प्रारंभिक तौर पर पति-पत्नी के बीच मामूली ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भंडरा के चट्टी गांव में युवक ने की आत्महत्या।

    2. मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रीतम नायक के रूप में।

    संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा)। लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव में रविवार की देर शाम युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान रांची के हटिया बड़का टोली निवासी सेठी नायक के पुत्र प्रीतम नायक (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी मृतक युवक की पत्नी ने स्थानीय ग्रामीणों को देते हुए भंडरा थाना पुलिस को दिया। इसके बाद भंडरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए कानूनी कार्रवाई के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

    ग्रामीणों ने बताया कि विगत 15 वर्ष से प्रीतम नायक चट्टी में रहता था। वह फिलहाल अपनी पत्नी व बच्चों के साथ चट्टी के संजय सिंह के घर में किराए के मकान पर रहता था। इसी दौरान रविवार की शाम प्रीतम ने कपड़ा के सहारे किराए के अल्बेस्टस के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया। जिसकी सूचना उसकी पत्नी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को दिया गया।

    घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या के पीछे पति पत्नी के बीच मामुली विवाद बताया जा रहा है। जबकि भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला पति पत्नी के बीच नोंक-झोंक सामने आ रही है, हालांकि फिलहाल कुछ स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला सका है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दरवाजा नहीं खुला तो क्रेन मंगाकर आरोपित के घर घुसी NIA की टीम, लोहरदगा में घंटों चली तलाशी

    यह भी पढ़ें- भाई की मौत के सदमें से युवक ने की आत्महत्या, 10 साल पहले माता-पिता भी छोड़ गए थे साथ