यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lohardaga में बड़ा हादसा: मनरेगा सिंचाई कूप धंसने से चार मजदूर दबे, राहत एवं बचाव कार्य शुरू
Lohardaga News लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण के दौरान स ...और पढ़ें

HighLights
- सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली गांव की घटना, एसडीओ, सीओ मौके पर हैं मौजूद
- मनरेगा मजदूर अमन अंसारी, शबनम खातून और दो मिस्त्री मिट्टी दब गए
- पटाई के दौरान भरभरा कर गिरी मिट्टी
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा)। Lohardaga News : लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली में गुरुवार को मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण के दौरान सिंचाई कूप की मिट्टी धंसने से मिट्टी के नीचे चार मजदूर दब गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर प्रखंड प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच गई है। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
मौके पर मंगाई गईं जेसीबी की छह मशीनें
घटना के तुरंत बाद बचाव एवं राहत कार्य के लिए छह जेसीबी मशीन को लगाया गया है। साथ ही घटना स्थल पर दो एंबुलेंस को रखा गया है।
मौके पर एसडीओ अमित कुमार, सेन्हा सीओ राकेश कुमार तिवारी, सेन्हा थाना पुलिस के अवर निरीक्षक मनोज कुमार मौजूद हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। घटना स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।
.jpg)
पटाई के काम के दौरा भरभरा कर गिरी मिट्टी
बताया जा रहा है कि लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली में असलम अंसारी का मनरेगा के तहत सिंचाई कूप का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें मिट्टी की खुदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है।
इसके बाद गुरुवार को पटाई का काम चल रहा था। तभी अचानक से कूप की मिट्टी भरभरा कर धंस गई। कूप के अंदर निर्माण कार्य में लगे हुए मनरेगा मजदूर अमन अंसारी, शबनम खातून और दो मिस्त्री मिट्टी दब गए हैं।
एसडीओ अमित कुमार ने कहा है कि हाईड्रा और पोकलेन मशीन भी मंगाया जा रहा है। घटना में चार मजदूरों के मिट्टी के नीचे दबने की बात सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें: