Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सात साल की बच्‍ची को शौचालय ले गया युवक, अंदर से आने लगी रोने की आवाजें; सच्‍चाई सामने आते ही सबकी शर्म से झुक गई निगाहें

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 02:46 PM (IST)

    Jharkhand News झारखंड के पाकुड़ से दुष्‍कर्म की एक खबर सामने आई है। यहां बुधिसर हांसदा नामक एक 22 वर्षीय युवक ने महज सात साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर् ...और पढ़ें

    पुलिस के साथ 22 वर्षीय आरोपित बुधिसर हांसदा।
    पुलिस के साथ 22 वर्षीय आरोपित बुधिसर हांसदा।

    संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़)। पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर सात वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पोचईबेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय बुधिसर हांसदा ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बुधिसर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने बुधिसर के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।

    बच्‍ची को बहला-फुसलाकर ले गया शौचालय

    पीड़िता की मां ने बताया कि उनका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। घटना के समय वह खेत में काम कर रही थी। भैंसुर भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता देखने गया था। घर में बेटी अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे बुधिसर अचानक घर में घुस गया। बहला-फुसलाकर बेटी को शौचालय में ले गया।

    यह भी पढ़ें: अनजान संग आंख मिलाने से पहले सावधान! गिरिडीह में हिप्नोटाइज कर महिला से आठ लाख की ठगी, पल भर में बदमाश ले भागे गहने

    शौचालय में किया मासूम के साथ दुष्‍कर्म

    शौचालय में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता जोर-जाेर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच आरोपित बुधिसर भाग निकला।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार की रात बुधिसर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए दुमका भेज दिया गया है।

    दुष्कर्म के आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी- अजीत कुमार विमल, एसडीपीओ पाकुड़।

    यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: खुशखबरी! अब टाटा से बनारस के बीच चलेगी वंदे भारत, जानें पहुंचने में लगेगा कितना समय और क्‍या है टाइम टेबल