Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: मासूम किशोरियों के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म करते रहे 6 दरिंदे, घर छोड़ने के बहाने बैठाया था बाइक पर

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 09:21 PM (IST)

    पश्चिमी सिंहभूम में छह दरिंदे दो मासूम किशोरियों के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म करते रहे। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि 29 सितंबर की शाम दोनों नाबालिग म ...और पढ़ें

    पश्चिमी सिंहभूम में दो किशोरियों के साथ दरिंदगी। (सांकेतिक फोटो)
    पश्चिमी सिंहभूम में दो किशोरियों के साथ दरिंदगी। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. छह दोस्तों ने दूधबिला जंगल में दो नाबालिग लड़कियों से दो दिनों तक किया दुष्कर्म।
    2. ग्रामीणों ने लड़की के मोबाइल से लड़कों को दूसरे गांव बुलाकर दबोचा और थाने को सौंपा।

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में छह लड़कों द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने अबतक आरोपियों के नाम का खुला नहीं किया है।

    गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि 29 सितंबर की शाम दोनों नाबालिग मजदूरी करके घर लौट रही थी। इसी दौरान, पहचान के ही एक युवक से मुलाकात हुई। युवक ने उन्हें घर छोड़ने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

    दुधबिला जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

    इसके बाद उन्हें घर नहीं छोड़कर मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरने का बहाना बनाकर दुधबिला जंगल की ओर ले गया। वहां उसने अलग-अलग गांवों से अपने अन्य पांच साथियों को भी बुला लिया।

    उसके बाद सभी ने दोनों लड़कियों से दो दिनों तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दो दिनों तक लगातार दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने तीसरे दिन रविवार सुबह दोनों को घर भेज दिया।

    ग्रामीणों के बुने जाल में फंसे सभी दरिंदे

    परिजनों ने जब लड़कियों से पूछताछ शुरू की तो हकीकत सामने आयी। परिजनों के निवेदन पर मंगलवार सुबह पास के गांव में पंचायत द्वारा एक बैठक की गई। पंचायत के वरिष्ठों ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई।

    इसके उपरांत नाबालिग लड़की ने मोबाइल से बालजोड़ी गांव के युवक को इटर बालजोड़ी गांव आने के लिये बुला लिया। वहां पहले से लोग तैयार थे। युवक के आते ही उसे घेर कर पकड़ लिया।

    युवक ने अपने को फंसते देख अन्य सभी दोस्तों को भी बुला लिया। इस तरह से सभी युवक एक-एक करके ग्रामीणों के जाल में फंस गये।

    जांच में जुटी पुलिस

    ग्रामीणों ने मंगलवार को उन्हें पकड़कर नोवामुंडी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नोवामुंडी थाने में मामला आते ही पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। पीड़िता से भी बयान लिया गया है।

    नोवामुंडी क्षेत्र में दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आयी है। मामले में अभी अनुसंधान चल रहा है। नोवामुंडी थाने में संबंधित युवकों से पूछताछ की जा रही है। सारी स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कह पायेंगे।

    आशुतोष 'शेखर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम।

    यह भी पढ़ें:तेजस्वी की पत्नी को लेकर बीजेपी ने पूछा ये सवाल, जातीय गणना की रिपोर्ट पर बिहार में सियासी घमासान

    Bihar Sipahi Bharti: अभ्यर्थियों को 2 घंटे पहले मिल गई थी आंसर-की, भर्ती परीक्षा में धांधली पर EOU की मुहर

    खबरें और भी