Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Alamgir Alam को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते ही समर्थकों में जोश, क्या झारखंड कांग्रेस में बदलेगा सियासी समीकरण?

    By Ganesh Pandey Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 11 May 2026 05:35 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर पाकुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। समर्थकों ने उनकी पत ...और पढ़ें

    जमानत मिलने की सूचना पर पाकुड़ में जश्न मनाते समर्थक और इनसेट में आलमगीर आलम व निसात आलम (फाइल फोटो)।

    जमानत मिलने की सूचना पर पाकुड़ में जश्न मनाते समर्थक और इनसेट में आलमगीर आलम व निसात आलम (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली।

    2. पाकुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

    3. समर्थकों ने निसात आलम को मंत्री बनाने की मांग की।

    जागरण संवाददाता, पाकुड़। झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी आलमगीर आलम को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने की खबर सुनते ही पाकुड़ सहित पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने पाकुड़ में जमकर आतिशबाजी की। इस दाैरान कुछ उत्साही समथर्कों ने आलमगीर आलम की पत्नी और पाकुड़ की विधायक निसात आलम को हेमंत सरकार में मंत्री बनाने की मांग की। 

    जमानत की सूचना मिलते ही पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला, अबीर-गुलाल लगाकर तथा पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। पाकुड़ एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखा गया। जिलेभर में खुशियां मनाई गई।

    झारखंड कांग्रेस कमेटी के समन्वयक उदय लखमानी ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम हमेशा गरीबों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों एवं आम जनता की आवाज बुलंद करते रहे हैं। क्षेत्र की जनता का उनके प्रति विश्वास और सम्मान आज भी बरकरार है।

    जिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आलमगीर आलम के नेतृत्व में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए, जिन्हें जनता आज भी याद करती है। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, शाहीन परवेज, असद हुसैन, पियारुल इस्लाम सहित अन्य मौजूद थे।

    खबरें और भी

    मालूम हो कि हेमंत सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए आलमगीर आलम को ईडी ने दो साल पहले गिरफ्तार किया था। बाद में आलमगीर आलम के स्थान पर कांग्रेस कोटे से जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को मंत्री बनाया गया था।

    2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने आलमगीर आलम की पत्नी निसात आलम को पाकुड़ से प्रत्याशी बनाया था। वह भारी मतों से चुनाव जीतीं। अब समर्थक चाहते हैं कि निसात आलम को मंत्री बनाया जया।