विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: प्रतिबंधित मांस के साथ बंगाल का युवक धराया, गांव में घूम-घूमकर कर रहा था बिक्री; आरोपित गिरफ्तार

By Rohit Kumar Edited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 22 Jan 2024 02:40 PM (IST)

पाकुड़ में ग्रामीणों ने रविवार सुबह गांव में बाइक से घूमकर प्रतिबंधित मांस बेच रहे बंगाल निवासी सनाउल शेख को ...और पढ़ें

Jharkhand News: प्रतिबंधित मांस के साथ बंगाल का युवक धराया, गांव में घूम-घूमकर कर रहा था बिक्री; आरोपित गिरफ्तार
Jharkhand News: प्रतिबंधित मांस के साथ बंगाल का युवक धराया, गांव में घूम-घूमकर कर रहा था बिक्री; आरोपित गिरफ्तार

HighLights

  1. पुलिस ने 10 किलो प्रतिबंधित मांस व बाइक बरामद किया
  2. रविवार को बाइक से प्रतिबंधित मांस लेकर गांव पहुंचा था

संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़)। पाकुड़ में बीचपहाड़ी गांव के ग्रामीणों ने रविवार की सुबह गांव में बाइक से घूमकर प्रतिबंधित मांस बेच रहे बंगाल के नलहटी थाना अंतर्गत ओला गोविंदपुर गांव निवासी सनाउल शेख को पकड़ लिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी अभिषेक राय, अवर निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम दलबल के साथ गांव पहुंच युवक को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने उसके पास से दस किलो प्रतिबंधित मांस व बाइक बरामद किया है। आरोपित को जेल भेज दिया गया। युवक काफी दिनों से बंगाल के कई गांवों में खुलेआम प्रतिबंधित मांस बेचने का काम करता है।

यह है पूरा मामला

ग्रामीणों ने बताया कि सनाउल रविवार की सुबह बाइक से प्रतिबंधित मांस लेकर गांव पहुंचा। गांव में शोरगुल कर ग्रामीणों को प्रतिबंधित मांस लेने को कह रहा था। ऐसी हरकत देख ग्रामीण आश्चर्यचकित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे प्रतिबंधित मांस के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। युवक की हल्की पिटाई भी की। इसके बाद आरोपित सनाउल को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आरोपित सनाउल ने पुलिस को बताया कि वह बंगाल में काफी दिनों से प्रतिबंधित मांस बेचने का काम कर रहा है। उसे यह नहीं पता था कि झारखंड में प्रतिबंधित मांस बेचने पर रोक है। आरोपित ने बताया कि बंगाल पुलिस ने उसे कभी भी प्रतिबंधित मांस बेचने से मना नहीं किया। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बंगाल का एक युवक खुलेआम प्रतिबंधित मांस बेच रहा है।

गांव पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रतिबंधित मांस के साथ उसकी बाइक डब्लूबी 54ई-1500 जब्त कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रतिबंधित मांस बेचना अपराध है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।- नवनीत हेम्ब्रम, एसडीपीओ, महेशपुर, पाकुड़

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान देवघर आएंगे राहुल गांधी! आलाकमान से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता ने क्या कहा

ये भी पढ़ें: सरयू राय पर प्राथमिकी मामले में 12 स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस, अपने मोबाइल के साथ थाने में होना होगा पेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।