Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सांसद ने इलाके के लोगों के साथ... ', वृंदा करात ने झामुमो नेता को दिखाया आईना; कह दी ये बड़ी बात

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 09:31 PM (IST)

    वृंदा करात ने झामुमो सांसद विजय हंसदा के खिलाफ जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सांसद ने इलाके के लोगों के साथ घोर अन्याय किया है। क्षेत्र में समस्या ...और पढ़ें

    महेशपुर में बैठक के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता से बात करती वृंदा करात (फोटो- जागरण)
    महेशपुर में बैठक के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता से बात करती वृंदा करात (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. नफरत की राजनीति से देश को हो रहा नुकसान- वृंदा करात
    2. पकड़ वाली सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे- वृंदा करात

    संवाद सूत्र, महेशपुर(पाकुड़)। केंद्र की भाजपा सरकार देश में नफरत की राजनीति कर रही है। इससे देश को नुकसान हो रहा है। मोदी सरकार को हटाने के लिए राजनीतिक दलों को ही नहीं,  देश की जनता को भी एक होना होगा। यह बातें माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य व पूर्व सांसद वृंदा करात ने कही। वे मंगलवार को महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा हटिया पाड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सममेलन को संबोधित कर रही थी।

    वृंदा करात ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है। जिस तरह झारखंड के मुख्यमंत्री को षड्यंत्र के तहत जेल भेजा गया। सभी एजेंसी मोदी के कहने पर काम कर रही है। केंद्र से मोदी को हटाने में सभी को एक साथ आना होगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा को एक भी सीट हासिल नहीं करने दिया जाएगा।

    उन्होंने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय हंसदा के खिलाफ भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सांसद ने क्षेत्र के लोगों के साथ घोर अन्याय किया है। क्षेत्र में समस्या ही समस्या है, परंतु यहां के सांसद एक बार भी लोकसभा में समस्या का सवाल नहीं उठाया। अदाणी के खिलाफ एक शब्द सांसद के द्वारा नहीं बोला गया। आदिवासियों को उसके हक से बेदखल किया गया। इससे यही प्रतीत होता है कि यहां के सांसद बड़े-बड़े कंपनी के मालिकों के साठ-गांठ में है।

    पकड़ वाली सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे- वृंदा

    वृंदा करात ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वामपंथी दल झारखंड राज्य के कई संसदीय सीटों पर अपना प्रत्याशी देंगी। कहा कि गठबंधन पार्टी की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। अगर गठबंधन की ओर से पहल की जाएगी तो पार्टी फैसला करेगी। अन्यथा अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उन सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे, जहां हमारी पकड़ है। उन्होंने सीधी तौर पर राजमहल सीट से प्रत्याशी खड़ा करने का एलान किया।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि बीते साल भी सीपीआइएम की ओर से राजमहल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी दिया था। इस बार भी प्रत्याशी दिया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संगठन मजबूती को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य सचिव प्रकाश विपलबी, दुमका जिला सचिव सुभाष हेम्ब्रम, पाकुड़ जिला सचिव गोपीन सोरेन, जिला कमेटी सदस्य हुडिंग सोरेन, ताला बास्की, देवाशीष दास गुप्ता, लूनाक मरांडी के अलावे अन्य मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें-

    Nitish Kumar के बाद अब I.N.D.I.A को लगेगा दूसरा झटका? चुनाव से पहले 'गेम' बिगाड़ सकती है ये पार्टी

    लोकसभा चुनाव से पहले BJP का एक और बड़ा 'खेला'! गीता कोड़ा के बाद अब ये नेता करने जा रहे पार्टी ज्वाइन