Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संताल परगना के स्कूलों में डाक विभाग ने शुरू की 'राखी बनाओ और भेजो' प्रतियोगिता, बेटियों की हुनर को मिलेगा इनाम

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    डाक विभाग ने संताल परगना के स्कूलों में 'राखी बनाओ और भेजो' प्रतियोगिता शुरू की है, जिसमें छात्राएं स्कूल में ही राखी बनाकर स्पीड पोस्ट कर सकेंगी। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. डाक विभाग ने संताल परगना में 'राखी बनाओ और भेजो' प्रतियोगिता शुरू की।

    2. छात्राएं स्कूल में राखी बनाकर 70 रुपये में स्पीड पोस्ट कर सकेंगी।

    3. शीर्ष 10 छात्राओं को प्रमाण पत्र और विशेष पुरस्कार मिलेंगे।

    गणेश पांडेय, पाकुड़। स्मार्टफोन और डिजिटल संदेशों के इस दौर में भारतीय डाक विभाग संतालपरगना के स्कूली छात्राओं को फिर से कागज, धागे और चिट्ठियों की उस खूबसूरत दुनिया में ले जाने की तैयारी कर चुका है, जिसकी महक कभी त्योहारों की जान हुआ करती थी।

    रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए डाकघर कार्यालय, संताल परगना प्रमंडल दुमका ने सरकारी व निजी स्कूलों में एक बेहद अनूठी और भावनात्मक प्रतियोगिता 'राखी बनाओ और भेजो' की शुरुआत करने जा रही है। इस दिशा में पहल शुरु हो गई है।

    दुमका सहित साहिबगंज, पाकुड़, देवघर व गोड्डा में डाक विभाग के कर्मचारी सरकारी व निजी स्कूलों को चिन्हित कर रही है। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्कूली छात्राओं की रचनात्मकता को निखारने और उन्हें डाक सेवाओं से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है।

    डाक विभाग के कर्मी स्कूल प्रबंधन से समन्वयक स्थापित कर स्कूल में ही प्रतियोगिता कराएंगे। इस प्रतियोगिता में छात्राएं स्वयं से राखी बनाकर प्रस्तुत करेंगी। अगर वह उक्त राशि को कहीं भेजना चाहेगी तो भेज भी सकती है। भेजने की सारी व्यवस्था डाक विभाग करेगा।

    खबरें और भी

    Pakur news

    (सदर प्रखंड के नबीनगर स्कूल में शिक्षक को जानकारी देते डाक विभाग के कर्मी। सौ- डाक विभाग)

    इस मुहिम की सबसे खूबसूरत बात यह है कि नन्हीं बहनों को अपने भाई के लिए राखी पोस्ट करने के लिए पढ़ाई छोड़कर डाकघरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। डाक विभाग खुद चलकर स्कूलों तक पहुंचेगा।

    छात्राएं स्कूल परिसर में ही अपनी सहेलियों के साथ बैठकर रंग-बिरंगे धागों से राखी बनाएंगी और वहीं मौजूद शाखा डाकपाल के जरिए उसे सीधे स्पीड पोस्ट से अपने भाइयों या प्रियजनों को भेज सकेंगी। डाक विभाग के कर्मी इस अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं।

    जेब पर भारी नहीं, भावनाओं से भरा है सफर

    डाक विभाग ने इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने और राखी को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने के लिए बेहद कम शुल्क यानी 70 रुपये तय किया है। डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्पीड पोस्ट का सरकारी शुल्क 55 रुपये, स्पेशल वाटरप्रूफ लिफाफा के लिए 10 रुपये तथा प्रबंधन और एडमिनिस्ट्रेशन के लिए पांच रुपये जमा करना पड़ेगा। डाक विभाग का कहना है कि इस पहल से रेवन्यू में बढ़ोत्तरी होगी तथा बहनों के हुनर को भी नई पहचान मिलेगी।

    प्रमंडल स्तर पर चमकेगी बेटियों की प्रतिभा

    डाक विभाग इस अनूठी पहल के तहत स्कूल स्तर पर टॉप 10 विजेता छात्राओं को गर्व से भरा ''प्रशंसा प्रमाण-पत्र'' प्रदान करेगा। प्रमंडल स्तर पर पूरे संतालपरगना प्रमंडल में सबसे खूबसूरत और रचनात्मक राखी बनाने वाली टॉप 10 बेटियों को डाक विभाग द्वारा विशेष सरप्राइज पुरस्कार और सम्मान से नवाजा जाएगा। डाक विभाग के इस पहल से बेटियों का मनोबल बढ़ेगा। बेटियां पढ़ने के साथ अलग से कुछ हुनर भी सिखेंगे, ताकि भविष्य में काम आएं।

    स्कूल में छात्राएं स्वयं राखी बनाएगी। स्कूल प्रबंधन प्रतियोगिता कराएगा। प्रतियोगिता के दिन डाक विभाग के कर्मी मौजूद रहेंगे। टाप टेन के लिए चयन करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व में वृद्धि करना है।

    -

    सिद्धार्थ गौरव, पीएम, एसएसपी वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर, दुमका