Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand SIR: पाकुड़ में वोटर लिस्ट जांच अभियान ने पकड़ी रफ्तार, घर-घर पहुंच रहे BLO

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 04:29 PM (IST)

    पाकुड़ में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने गति पकड़ी है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पाकुड़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी रफ्तार।

    2. बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र कर रहे वितरित।

    3. मतदाताओं से सही जानकारी भरने की अपील की गई।

    संवाद सहयोगी, पाकुड़। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान ने बुधवार को सदर प्रखंड में रफ्तार पकड़ ली।

    शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं के बीच गणना (इन्यूमरेशन) प्रपत्र का वितरण कर रहे हैं। इस दौरान वालंटियर्स एवं बीएलओ सहायकों ने भी मतदाताओं को प्रपत्र भरने और जमा करने में सहयोग किया।

    अभियान की निगरानी बीएलओ पर्यवेक्षक लगातार कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचे और उसका संग्रहण भी निर्धारित अवधि में हो सके। वालंटियर्स मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाने के साथ आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं।

    बीएलओ पर्यवेक्षक नारद मंडल ने रामचंद्रपुर पंचायत के गुलदाहा गांव स्थित बूथ संख्या-347 तथा नवादा पंचायत के बूथ संख्या-350 एवं 354 का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संबंधित बूथों पर गणना प्रपत्र का वितरण जारी है और मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है।

    बीडीओ सह सीओ अरविंद कुमार बेदिया ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि प्रपत्र में सही जानकारी भरें, नवीनतम फोटो चिपकाएं, हस्ताक्षर करें तथा भरा हुआ प्रपत्र बीएलओ को सौंपकर उसकी पावती अवश्य प्राप्त करें।

    खबरें और भी

    उन्होंने सभी बीएलओ, बीएलओ सहायकों, वालंटियर्स तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन, पारदर्शी और त्रुटिरहित बन सकेगी।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: जन्मतिथि के आधार पर तय होगी नागरिकता, गणना प्रपत्र में गलत जानकारी देने पर जेल का प्रावधान

    यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य, 29 जुलाई से पहले पूरा करें काम