विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Crime: होटल में प्रतिबंधित मांस परोसने पर हंगामा, थाना पहुंचा मामला तो पुलिस ने दी ये दलील

Published: Sat, 11 May 2024 11:02 AM (GMT+05:30)

Pakur Crime पाकुड़ के एक होटल में प्रतिबंधित मांस परोसने के बाद हंगामा मच गया। इसके बाद तुरंत पीड़ित ग्राहक ...और पढ़ें

Jharkhand Crime: होटल में प्रतिबंधित मांस परोसने पर हंगामा, थाना पहुंचा मामला तो पुलिस ने दी ये दलील (फोटो- जागरण)
Jharkhand Crime: होटल में प्रतिबंधित मांस परोसने पर हंगामा, थाना पहुंचा मामला तो पुलिस ने दी ये दलील (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. होटल में ग्राहक को परोसा गया था प्रतिबंधित मांस
  2. पीड़ित ग्राहक ने नगर थाना में पुलिस से की शिकायत

जागरण संवाददाता, पाकुड़। पाकुड़ के मालपहाड़ी रोड स्थित एक होटल में ग्राहक को कथित प्रतिबंधित मांस परोसने की शिकायत के बाद पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। इससे हिंदू संगठनों में आक्रोश है। पीड़ित साहिबगंज के कोटालपोखर निवासी सोनू कुमार यादव ने नगर थाना में आवेदन दिया पुलिस का कहना है कि जांच में होटल में ऐसा कुछ भी नहीं मिला। इसलिए, कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित सोनू ने आवेदन में कहा कि वे अपने 12 साथियों के साथ कोटालपोखर से नगरनबी जा रहा था। संध्या करीब साढ़े छह बजे मालपहाड़ी रोड स्थित भगत सिंह चौक के निकट एक होटल में नाश्ता के लिए रुका। यह पता नहीं चल पाया कि उक्त होटल दूसरे समुदाय का है। होटल कर्मी से भोजन परोसने को कहा गया। होटल कर्मी ने मांस परोसा।

होटल कर्मी से जब यह पूछा गया कि किस चीज का मांस है तो इसे प्रतिबंधित मांस बताया गयाञ सोनू ने बताया कि इसका विरोध करने पर होटल संचालक के अलावा आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए और हाथापाई शुरु कर दी। कुछ देर बाद सभी दुकानदार मिलकर मारपीट करने लगे।

ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सभी लड़कों को थाना बुलाया गया। इधर, विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लेकिन कोई कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। नगर थाना में देर शाम तक प्राथमिकी नहीं हुई थी।

मुन्ना मोबाइल के चलते बिगड़ा माहौल

होटल के पास होटल संचालक व आसपास के दुकानदारों से लड़कों की बहस हो रही थी। इसी बीच कुछ बाहरी लोग भी वहां पहुंच गए। इसमें मुन्ना मोबाइल भी शामिल था। मुन्ना ने यह कहकर माहौल बिगाड़ दिया कि भारत में कुत्ता का भी मांस खाया जाता है। इतना सुनते ही कोटालपोखर के सभी लड़के मुन्ना का विरोध करने लगे। इसी बीच होटल संचालक, आसपास के दुकानदार व मुन्ना के कुछ समर्थकों ने हो-हल्ला करते हुए लड़कों की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि मुन्ना मोबाइल के चलते ही माहौल अधिक खराब हुआ।

प्रतिबंधित मांस बेचने वाले को सीधे भेजें जेल- संदीप मंडल 

बजरंग दल के विभाग संयोजक संदीप मंडल ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम होटलों में कथित प्रतिबंधित मांस बिकना आम बात है। प्रतिबंधित मांस बेचने वाले होटलों संचालकों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। झारखंड में झामुमो-कांग्रेस की सरकार आने के बाद  सभी जिलों में प्रतिबंधित मांस व गो तस्करी का मामला बढ़ गया है। सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है।

सरकार को उठाना चाहिए ठोस कदम- अरविंद घोष

विहिप के जिला मंत्री अरविंद घोष ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस के शासनकाल में गो तस्करी एवं प्रतिबंधित मांस विक्रेताओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। होटल में प्रतिबंधित मांस बेचने वाले होटल संचालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। प्रतिबंधित मांस विक्रेता एवं गो तस्करी रोकने के लिए सरकार एवं प्रशासन को ठोस एवं कारगर कदम उठाना चाहिए, ताकि इस पर रोक लगाया जा सके।

क्या कहती है पुलिस

प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन ने कहा कि माहौल शांत होने के बाद पुलिस दूसरी बार होटल गई। होटल संचालक ताला बंद कर फरार था। ताला तोड़कर होटल का जायजा लिया गया। होटल में कथित प्रतिबंधित मांस नहीं पाया गया। इसलिए, प्राथमिकी नहीं की गई। डीएसपी ने यह भी बताया कि इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है।

ये भी पढ़ें- 

झारखंड के इस IPS ऑफिसर पर गिरी गाज, सरकार ने बिठाई जांच; पढ़ें क्या है पूरा मामला 

Nishikant Dubey : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी, पढ़ें किसके पास कितनी संपत्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।