Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पलामू में नृशंस हत्‍याकांड: पहले पिलाई शराब, फिर धारदार हथियार से किया हमला; आखिर में गोलियों से भून युवक की हत्‍या

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 11:04 AM (IST)

    पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। हालांकि उस पर गोली चलाने से पहले उस पर धारदार हथियार से ह ...और पढ़ें

    पलामू के चैनपुर में गोली मारकर युवक की हत्‍या।
    पलामू के चैनपुर में गोली मारकर युवक की हत्‍या।

    HighLights

    1. गोली चलाने से पहले युवक पर धारदार हथियार से किया गया हमला।
    2. शराब पीने के दौरान आपसी विवाद से बिगड़ा मामला।
    3. लूटपाट और अपहरण का आरोपी रह चुका है मृतक मनोज।

    संवादसूत्र, चैनपुर (पलामू)। चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक को पहले शराब पिलाई गई। उसके बाद तेज धारदार हथियार से हमला किया गया और बाद में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई।

    शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

    घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना की पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घटना मंगलवार रात दस बजे की बताई जाती है। जब मृतक मनोज कुमार चौधरी अपने गोतिया और परिवार के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

    शराब पीने के दौरान विवाद हुआ। उसके बाद बहस हुई। इसी बहस के दौरान आरोपियों ने पहले तेज धारदार हथियार से मनोज चौधरी पर हमला किया और उसे जख्मी कर दिया। उसके बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनोज चौधरी के शरीर में दो गोली मारी गई थी।

    मृतक मनोज का रहा है आपराधिक इतिहास

    घटना के बाद मनोज चौधरी को स्वजन मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज एंड हास्पिटल ले गए गए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में मनोज चौधरी की हत्या हुई है। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है।

    खबरें और भी

    इस मामले में आरोपी था मनोज

    वह गढ़वा जिला के अनराज घाटी में लूटपाट और अपहरण का आरोपी था। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

    उन्होंने बताया कि एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम पर स्वजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के स्वजनों ने पुलिस को आवेदन दिया है। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: खूंखार जंगली सूअर के खौफ से थर्राया सिमडेगा, प्रशासन ने लागू किया धारा 144; अब तक ली एक की जान और नौ घायल

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: धनबाद से टिकट मिलने के बाद सांसद पीएन सिंह से मिलने पहुंचे ढुलू महतो, पैर छूकर लिया आशीर्वाद