पलामू के ए.के. सिंह कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-5 की छूटी इंटरनल परीक्षा का आखिरी मौका,न देने पर होंगे फेल
ए.के. सिंह कॉलेज, जपला ने स्नातक सत्र 2022-26, सेमेस्टर-5 के उन छात्रों को आंतरिक परीक्षा का अंतिम अवसर दिया है जिनकी परीक्षा छूट गई थी। ...और पढ़ें

ए.के. सिंह कॉलेज जपला
HighLights
स्नातक सेमेस्टर-5 आंतरिक परीक्षा का अंतिम अवसर।
परीक्षा 6 और 7 अगस्त को आयोजित होगी।
अनुपस्थित छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू)। जपला स्थित ए.के. सिंह कॉलेज ने स्नातक सत्र 2022-26, सेमेस्टर-5 के उन विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है, जिनकी आंतरिक (इंटरनल) परीक्षा किसी कारणवश छूट गई थी। कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 6 और 7 अगस्त को छूटी हुई आंतरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा जारी अंतिम परिणाम में अनुत्तीर्ण (फेल) घोषित कर दिया जाएगा। इसलिए सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित
कॉलेज के अनुसार, 6 अगस्त को एमजे (MJ) विषय की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा 7 अगस्त को एमएन-1सी (MN-1C) की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षा नियंत्रक ने विद्यार्थियों से समय पर महाविद्यालय पहुंचकर परीक्षा देने की अपील करते हुए कहा कि इसके बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।