विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्‍सलियों से लोहा लेते हुए शहीद पलामू का बेटा, आज होगा अंतिम संस्‍कार; इस समय से पुलिस में दे रहे थे सेवा

Published: Thu, 08 Feb 2024 01:39 PM (IST)

चतरा के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की संध्या जिला बल और तृतीय प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों के बीच ...और पढ़ें

चतरा में टीपीसी उग्रवादियों से लोहा लेते पलामू का जवान शहीद
चतरा में टीपीसी उग्रवादियों से लोहा लेते पलामू का जवान शहीद

HighLights

  1. अमानत नदी तट पर पंचतत्‍व में विलीन होंगे शहीद जवान सुकन।
  2. एक वीर जवान के साथ एक बेहतरीन सिंगर भी थे सुकन।
  3. गाना गाते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो किए थे अपलोड।

संवाद सूत्र तरहसी (पलामू)। पलामू से सटे चतरा जिले के जोरी थाना बॉर्डर इलाके के बेरियो थाना क्षेत्र में उग्रवादी संगठन टीपीसी के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद जवान (30 वर्षीय) सुकन राम पासवान पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के ओझापतरा के निवासी थे। सुकन 2011 में बतौर आइआरबी जवान बहाल हुए थे।

13 साल से पुलिस सेवा में थे शहीद जवान सुकन राम

13 वर्ष से पुलिस सेवा में थे। घटना के बाद से जहां गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता, भाई एवं परिवार के अन्य सदस्य डेड बॉडी लेने के लिए चतरा गए हुए हैं।

वहां पुलिस लाइन में सलामी के बाद दोपहर तक बॉडी आने की संभावना है। इसके बाद अमानत नदी तट पर दाह संस्कार किया जाएगा।

एक अच्‍छे सिंगर भी थे सुकन

परिवार के अन्य सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार, जवान सुकन राम पासवान इन दिनों जिला पुलिस में सहायक अवर निरीक्षक की ट्रेनिंग ले रहे थे। ट्रेनिंग पीरियड में ही उन्हें पोस्ता (अफ़ीम) की खेती नष्ट करने के लिए लगाया गया था। सुकन अच्छा सिंगर भी थे और गाना गाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया था।

दशहरा में आए थे घर पर

सुकन दशहरा में पिछले वर्ष अपने घर ओझा पतरा आए थे। उसके बाद से घर आना नहीं हुआ था, लेकिन टेलिफोनिक बातचीत होती रहती थी। सुकन की पत्नी सीमा देवी हाउसवाइफ है, जबकि दो लड़की और एक लड़का है। बड़ी लड़की सोनिया कुमारी 7 वर्ष की है, जबकि रिया कुमारी 5 वर्ष और छोटा पुत्र कार्तिक पासवान अभी 2 साल का है। पिता अमरजीत पासवान खेती किसानी करते हैं। मां का नाम कौशल्या देवी है।

दो भाई जिला पुलिस में, दो भाई करते हैं खेती किसानी

सुकन पांच भाई होते हैं। सुकन चौथे नंबर पर थे। बड़े भाई प्रदीप पासवान खेती किसानी करते हैं जबकि मंझले भाई बजरंगी पासवान जिला पुलिस के जवान है और टाटा में पोस्टेड हैं।

इसी तरह तीसरे नंबर के भाई त्रिवेणी पासवान जिला पुलिस के ही जवान हैं और मेदिनीनगर में कार्यरत हैं। छोटा भाई अखिलेश पासवान पिता के साथ खेती-बाड़ी करते हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान बलिदान; तीन घायल, सीएम ने जताया गहरा दुख

यह भी पढ़ें: झारखंड के किसानों के लिए खुशखबरी: इस तरह से बढ़ेगी आमदनी, 2 से 4 मार्च तक की तारीख है बेहद खास

यह भी पढ़ें: Hemant Soren: इस IAS अफसर को चल रही थी बड़ी जिम्‍मेदारी देने की बात, खुल गया सारा राज; हेमंत की अभी और बढ़ेंगी मुश्‍किलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।