पलामू के चियांकी में पत्थरों की बारिश, हाईवे निर्माण को लेकर पुलिस-ग्रामीणों में हिंसक झड़प
पलामू के चियांकी में हाईवे निर्माण को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को मेदिनीराय ...और पढ़ें

चियांकी में हाईवे निर्माण को लेकर प्रशासन-ग्रामीणों में झड़प। जागरण
HighLights
चियांकी में हाईवे निर्माण को लेकर प्रशासन-ग्रामीणों में झड़प।
पथराव में पुलिसकर्मी और कई ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के चियांकी में गुरुवार सुबह हाईवे निर्माण कार्य को लेकर प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई ग्रामीणों के साथ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, हाईवे निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने क्षेत्र में पहले से ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर रखी थी। इसके बावजूद स्थानीय ग्रामीण निर्माण कार्य का विरोध कर रहे थे। गुरुवार सुबह जब प्रशासनिक टीम निर्माण स्थल पर पहुंची, तो ग्रामीणों से कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। घटना में जैप के जवान राजमोहन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि सहायक महिला पुलिसकर्मी प्रिया कुमारी के पैर में चोट आई है। अन्य घायल पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों का भी एमएमसीएच में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
खबरें और भी
फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। घटना के कारण चियांकी और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- पलामू में सरकारी स्कूल के कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर उड़ाए डेस्कटॉप, CPU और UPS; जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें- पलामू में खूनी खेल, अज्ञात अपराधियों ने बंधु उरांव की निर्मम हत्या की, जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें- पलामू टाइगर रिजर्व में अब बिना गाइड पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, किला में बाइक की एंट्री पर लगा बैन