पलामू के नादगाड़ गांव में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल
पलामू के नादगाड़ गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ...और पढ़ें
-1781073304713_m.webp)
HighLights
नादगाड़ गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या हुई।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के पांकी प्रखंड की करार पंचायत स्थित नादगाड़ गांव में 66 वर्षीय धनराज भुइयां की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार रात हुई इस वारदात के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार धनराज भुइयां की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि धनराज भुइयां सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी हत्या ने पूरे गांव को झकझोर दिया है।
हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता
फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान तथा वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।