विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, पलामू के युवक पर FIR दर्ज

Published: Wed, 12 Aug 2026 05:23 PM (IST)

पलामू के पाटन थाना में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर विजय विश्वकर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी ...और पढ़ें

सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर एफआईआर।

सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर एफआईआर।

HighLights

  1. सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर एफआईआर।

  2. विजय विश्वकर्मा पर पाटन थाना में मामला दर्ज।

संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित पोस्ट करने के आरोप में विजय विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी के अनुसार, झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन चल रहा है। इसी दौरान फेसबुक के एक पेज पर मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी और आपत्तिजनक भाषा वाली पोस्ट साझा किए जाने का मामला सामने आया।  

पोस्ट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पाटन प्रखंड अध्यक्ष उमा शंकर सिंह और सचिव रंजीत सिंह ने पाटन थाना में आवेदन दिया। आवेदन में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।  

पाटन थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान पोस्ट की सत्यता, उसे साझा करने वाले व्यक्ति और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज हुई इस प्राथमिकी से मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- पलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से मारपीट में 14 घायल; दो महिलाओं की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें- पलामू के सबौना में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात बाधित